17 January Chandi ka bhav : नए साल में पहली बार एक ही दिन में 6 हजार रुपए टूटी चांदी की कीमत, देखें चांदी का ताजा भाव

Date:

17 January Chandi ka bhav : नए साल में पहली बार चांदी की कीमत में एक ही दिन में 6 हजार रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सोने की कीमतों में भी आज मामूली गिरावट हुई है। रविवार रात 12 बजे तक यही रेट मान्य होंगे, क्योंकि आगामी दो दिन मार्केट बंद रहने वाली है। ऐसे में 17 जनवरी 2026 को भी यही रेट मान्य रहेगा।

शुक्रवार को सुबह जब मार्केट खुल तो चांदी का भाव 2 लाख 91 हजार 577 रुपए था। दिन में मार्केट में उलट-पलट हुई और सोने व चांदी दोनों ही धातूओं के रेट में गिरावट हो गई। घरेलू वायदा बाजार के तहत शुरुआती कारोबार में MCX पर चांदी का भाव 5901 रुपये तक कम रहा। दिन भर चांदी का भाव 285676 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता रहा। था। ऐसे में चांदी की कीमत (aaj ka chandi ka bhav) वीरवार के मुकाबले करीब 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम कम रही।

17 January Chandi ka bhav : सोने के भावों में भी मामूली गिरावट

शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमत कम रही। MCX एक्सचेंज में शुक्रवार सुबह सोने की कीमत कम रही। सोना 705 रुपये की गिरावट के साथ 142416 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर ट्रेड करने लगा। पिछले कई दिन से सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है।

17 January Chandi ka bhav : विश्व स्तर पर सोने का भाव

सोने की कीमतों में भी शुक्रवार को मंदी का दौर रहा। यह गिरावट वैश्विक स्तर पर ही रही है। कामेक्स पर सोने का भाव 4602.90 डॉलर प्रति औंस रहा। यह गिरावट 0.45 फीसदी रही। यानी 20.80 डालर की गिरावट दर्ज की गई। गोल्ड स्पॉट इस समय 0.33 फीसदी अर्थात 15.43 डालर की गिरावट के साथ 4600.72 डॉलर प्रति औंस पर रहा है।

इसके साथ ही चांदी के वैश्विक भाव भी कम रहे। कामेक्स की बात की जाए तो चांदी की कीमत 2.16 प्रतिशत यानी 1.99 डॉलर की गिरावट में रहा। चांदी के भाव प्रति औंस 90.36 डालर पर रहा। इसके साथ ही चांदी स्पॉट 1.77 प्रतिशत रहा। इसका अर्थ यह हुआ कि 1.64 डॉलर की गिरावट रही। चांदी के भाव प्रति औंस 90.78 डॉलर पर रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related