2 February 2026 Gold Silver price : देश में सोने-चांदी की कीमतें दो दिन में ही अर्श से फर्श पर आ चुकी हैं। जो कीमतें प्रतिदिन दो से चार हजार रुपए तक का उछाल ले रही थी, वह एक दम धड़ाम से नीचे आकर गिरी हैं। आज यानि 2 फरवरी को सोने का भाव (aaj Sone ka bhav) डेढ़ लाख रुपए प्रति तौला के करीब आ गया है तो वहीं 2 फरवरी को चांदी का भाव (Aaj chandi ka bhav) ढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम के करीब आ चुका है।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 48 हजार 697 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 31 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 68 हजार 475 रुपए प्रति तौला का भाव था। एक ही दिन में 20 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखी गई। वहीं 2 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 65 हजार 751 रुपए पर आ गया है। 30 जनवरी तक चांदी का भाव 3 लाख 57 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास था। एक ही दिन में मार्केट क्रैश होने से भाव नीचे आ गए।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 148697 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 148102 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 136206 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 111523 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 86988 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 265971 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम 70005 रुपए
2 फरवरी को चांदी का भाव, अचानक गिरे भाव से सभी हैरान
2 February Silver price : अचानक से गिरी चांदी की कीमतों से हर कोई हैरान है। पिछले डेढ़ महीने में चांदी के जितने भाव बढ़े थे, वह एक ही दिन में नीचे गिर गए। आज चांदी का भाव 2 लाख 65 हजार 751 रुपए प्रति किलो है। 30 जनवरी को चांदी का भाव 3 लाख 57 हजार 163 रुपए, 29 जनवरी को 3 लाख 85 हजार 933 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रही थी।
हरियाणा में सोने चांदी का भाव (Haryana me sone chandi ka bhav)
हरियाणा में सोने चांदी के भावों की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, अंबाला, करनाल, भिवानी जैसे बड़े शहरों में आज मार्केट खुलने के समय 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 55 हजार 610 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा तो वहीं 22 कैरेट सोना, जिससे गहने बना जाते हैं का भाव 1 लाख 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। हरियाणा में चांदी अभी भी 3 लाख रुपए के आसपास बिक रही है।

