21 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव : सोना धीरे-धीरे चढ़ा, लेकिन चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, देखें आज के Gold Silver price today

Date:

21 February 2026 Gold Silver price : सोने चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि सोने की कीमत प्रतिदिन 500 से 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक ही बढ़ रही हैं लेकिन चांदी की कीमतों में तेजी हजारों में दिख रही है। आज और कल के भावों में ही 6 हजार रुपए का अंतर है। ऐसे में चांदी के रेट और बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। आज यानि 21 फरवरी 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 21 फरवरी 2026 को दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोटा, बिकानेर, लखनऊ, चंडीगढ़, बिहार, पटना, अहमदाबाद समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 2 लाख 55 हजार 66 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 20 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 44 हजार 772 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2 लाख 50 हजार 314 रुपए पर पहुंच गया है।

एक ही दिन में चांदी की कीमतों में 6 हजार रुपए तक की तेजी देखने को मिली है। IBJA के अनुसार आज एक किलो चांदी अढाई लाख रुपए की हो गई है। ये रेट आज सुबह तक के हैं। दिन में फिर से सोने चांदी की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

शुद्धता               सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     155066 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     154445 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     142040 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     116300 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    90714 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:         250314 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम              64605 रुपए

Gold Silver price : हरियाणा में 21 फरवरी 2026 को सोने चांदी के भाव

Haryana me sona chandi k bhav : 21 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 56 हजार 620 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। हालांकि हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। देश के बड़े शहरों की अपेक्षा हरियाणा में रेटों में तेजी दिख रही है। हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 58 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

यहां बता दें कि हमारे द्वारा दी गई कीमतों में बाजार की स्थितियों, जीएसटी, मेकिंग चार्ज और शहर के अनुसार थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदने से पहले IBJA जैसे बड़ी साइटों और स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क जरूर करें। बताई गई कीमतें गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी जैसे शहर की हैं लेकिन लोकल मार्केट के हिसाब से रेटों में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related