21 March 2026 Gold silver price : सोने चांदी की मार्केट क्रैश हो गई है, क्योंकि पिछले 10 दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में काफी गिरावट आ चुकी है। सुबह मार्केट खुलने से लेकर शाम को मार्केट बंद होने तक हजारों रुपए की गिरावट सोने व चांदी में देखने को मिल रही है। 21 मार्च 2026 को सोने का भाव क्या रहा और चांदी का भाव क्या है, आइए जानते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 21 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 47 हजार 889 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1 लाख 47 हजार 218 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सुबह से लेकर शाम तक 600 रुपए की गिरावट सोने में देखने को मिली। चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, नोएडा, जयपुर, कोटा, बिकानेर, भोपाल, मुंबई, पुणे जैसे बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 34 हजार 852 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आकर रूक गया। हालांकि आज शनिवार और कल रविवार का अवकाश होने के चलते यही रेट मान्य होंगे।
IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)
सोना 24 कैरेट: 147218 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 146628 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 134852 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 110414 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 86123 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold silver price : 21 मार्च 2026 को चांदी का भाव
21 March chandi ka bhav : सोने की तरह चांदी की कीमतें भी लगातार घट रही हैं। हालांकि वीरवार की उपेक्षा शुक्रवार को कुछ तेजी दिखी लेकिन बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला। IBJA के अनुसार 21 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 32 हजार 364 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
कल सुबह मार्केट खुलने के समय चांदी का भाव 2 लाख 29 हजार रुपए प्रति किलोग्राम था लेकिन दिन में हल्का उछाल देखने को मिला और शाम को मार्केट बंद होने के समय एक किलोग्राम चांदी 2 लाख 32 हजार 364 रुपए की हो गई। अगर प्लेटिनम की बात करें तो प्लेटिनम का भाव आज 63 हजार 108 रुपए दर्ज किया गया।
सोने चांदी की कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण
सोने चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से हो रही गिरावट के प्रमुख कारण ये सामने आए हैं कि आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है। निवेशक गोल्ड सिल्वर बेचकर कैश एकत्रित कर रहे हैं। इसके अलावा जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

