28 March 2026 Gold silver price : देश में सोने-चांदी के भावों अस्थिरता देखने को मिल रही है। एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने के भाव करीब 4 हजार और चांदी के भाव 12 हजार रुपए तक गिरे। 28 मार्च 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए जानते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 28 मार्च को सुबह मार्केट खुलने के समय 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 942 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आकर रूका। एक दिन पहले यही भाव 1 लाख 46 हजार रुपए के करीब था। देश के बड़े शहरों पुणे, कोटा, जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, लखनऊ, मुंबई, भोपाल, आगरा, अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 30 हजार 935 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आज और कल यही रेट मान्य रहेंगे, क्योंकि बाजार बंद रहेंगे।
IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)
सोना 24 कैरेट: 142942 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 142370 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 130935 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 107207 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 83621 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold silver price : 28 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा
28 March chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 28 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 34 हजार 814 रुपए प्रति किलोग्राम से कम होकर 2 लाख 21 हजार 647 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। प्लेटिनम का भाव 61 हजार 255 रुपए पर आ गया। 28 मार्च को (Haryana sona chandi k bhav) हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 43 हजार से 1 लाख 47 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहा।
हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 30 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहे। हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 25 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

