29 March 2026 Gold silver price : सोने चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिली है। मार्च माह में कुछ दिनों को छोड़ दें तो बाकी दिनों में सोना और चांदी दोनों के भावों में ही गिरावट देखी गई है। पश्चिमी देशों में हुए तनाव के माहौल के बीच लोग निवेश से ज्यादा कैश पर भरोसा जता रहे हैं, इसलिए कीमतें कम हो रही हैं। 29 मार्च 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए जानते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 29 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 942 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, पुणे, कोटा, गुरुग्राम, भोपाल, आगरा, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 30 हजार 935 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आज मार्केट बंद होने के कारण यही भाव मान्य रहेंगे। कल फिर से मार्केट में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।
IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)
सोना 24 कैरेट: 142942 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 142370 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 130935 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 107207 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 83621 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold silver price : 29 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा
29 March chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 29 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 21 हजार 647 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। प्लेटिनम का भाव 61 हजार 255 रुपए नोट किया गया। 29 मार्च को (Haryana sona chandi k bhav) हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 30 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहे। हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 25 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

