3 February 2026 Gold Silver price : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। 3 दिन में चांदी के भाव सवा लाख रुपए तक नीचे आ चुके हैं। साल 2026 का फरवरी महीना सोना-चांदी निवेशकों के लिए लिहाज से मायूसी भरा हो सकता है लेकिन आम आदमी के लिए राहत भरा है। आज यानि 3 फरवरी को सोने चांदी का भाव क्या रहा, आइए बताते हैं।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 3 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 48 हजार 746 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 36 हजार 251 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गहने 22 कैरेट सोने से ही बनते हैं और निवेशकों के अलावा आम आदमी इसी कैरेट के सोने की खरीद-फरोख्त करते हैं।
3 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 59 हजार 500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। 3 दिन पहले यानि 30 जनवरी तक चांदी का भाव 3 लाख 57 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास था। एक ही दिन में मार्केट क्रैश होने से भाव नीचे आ गए और अभी तक गिरते ही जा रही हैं।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 148746 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 148150 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 136251 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 111560 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 87016 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 259500 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम 65953 रुपए
Gold Silver price : 3 फरवरी को चांदी का भाव, अचानक गिरे भाव से सभी हैरान
3 February chandi ka bhav : देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज चांदी का भाव 2 लाख 59 हजार 500 रुपए प्रति किलो पर आ गया है यानि आज फिर से चांदी की कीमत में 6,251 रुपए की गिरावट हुई है। पिछले 3 कारोबार दिनों में चांदी की कीमत 1.20 लाख रुपए कम हो चुकी है। चांदी की मार्केट अचानक से क्रैश होने से हर कोई हैरान है।
3 February sona chandi price Haryana : हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव
हरियाणा में आज सोने चांदी के भावों में भी गिरावट देखने को मिली। गुड़गांव, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, जींद, सोनीपत, भिवानी, करनाल समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 48 हजार 710 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 36 हजार 318 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

हरियाणा में 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 11 हजार 530 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 41 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि लोकल मार्केट टैक्स, मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है। आप अपने नजदीकी ज्वैलर से सटीक भाव जान सकते हैं।
Gold Silver price : सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान
जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।
Asli Silver kaise pahchane : असली चांदी कैसे पहचानें
असली सिल्वर यानि चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। इसके अलावा असली चांदी की पहचान के लिए चांदी के ऊपर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। इसके अलावा असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। वहीं एक तरीका ये भी है कि चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

