7 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव : आज फिर घटे दाम, चांदी 10 हजार नीचे, सोना भी सस्ता, आज के Gold Silver price

Date:

7 February 2026 Gold Silver price : सोने चांदी की कीमतों में मंदी-तेजी का दौर लगातार जारी है। आज सुबह मार्केट खुलने के समय फिर से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। चांदी 10 हजार रुपए तक नीचे आया तो वहीं सोने के रेट में भी मामूली घटौतरी नजर आई। आज यानि 7 फरवरी 2026 को सोने का भाव क्या रहा और दिल्ली, पटना, मुंबई, पुणे, बंगलुरु, जयपुर, बिकानेर, कोटा, चंडीगढ़, लखनऊ में आज चांदी का भाव क्या रहा, आइए बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 7 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 78 रुपए प्रति 10 ग्राम पर (aaj sone ka bhav) आ गया। पिछले दिन की अपेक्षा आज रेट में 500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 303 रुपए पर आ गया। इसी सोने से गहने बनते हैं और आम आदमी ज्वेलरी बनाने के लिए इसकी खरीददारी करते हैं। नीचे सारिणी में देखें IBJA पर सोना चांदी आज का भाव कितना रहा।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)

शुद्धता                सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट       152078 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट       151469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट       139303 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट       114059 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:      88966 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:          244929 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम              63828 रुपए

7 february 2026 gold silver price today soan chandi k bhav haryana rajasthan up
7 february 2026 gold silver price today soan chandi k bhav haryana rajasthan up

Gold Silver price : 7 फरवरी 2026 को चांदी का भाव

7 February chandi ka bhav : इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि 7 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 44 हजार 929 रुपए प्रति किलोग्राम पर (aaj chandi ka bhav) आ गया। पिछले दिन की अपेक्षा आज चांदी में 10 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। 6 फरवरी को मार्केट खुलने के समय चांदी का भाव 2 लाख 54 हजार रुपए के आसपास चल रहा था।

दिन चढ़ने के साथ ही चांदी की मार्केट में उथल-पुथल मची और रेट नीचे की तरफ आने लगे। शाम को मार्केट बंद होने के समय चांदी 10 हजार रुपए तक नीचे (Silver price down) आ गया। इस माह के छह दिनों में ही चांदी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 1 फरवरी को जहां चांदी का रेट 3 लाख 82 हजार रुपए तक चला गया था, वह आज 3 लाख 44 हजार पर आ चुका है। बीच में एक दिन 3 लाख 32 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर भी चांदी पहुंच चुकी है, जो इस साल और इस माह का न्यूनतम स्तर है।

7 फरवरी को हरियाणा में सोने चांदी का भाव

Haryana me aaj sona chandi ka bhav : आज यानी 7 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, हिसार, करनाल, कैथल, भिवानी, अंबाला, सोनीपत में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 53 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम तक देखा गया।

7 february 2026 gold silver price today soan chandi k bhav haryana rajasthan up
7 february 2026 gold silver price today soan chandi k bhav haryana rajasthan up

हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 45 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया। बजट 2026 के बाद और MCX (Multi Commodity Exchange) पर कीमतों के टूटने से घरेलू बाजारों में भी दाम कम हुए हैं। बता दें कि हमारे द्वारा दिए गए रेट विश्वनीय वेबसाइट और IBJA, गूड रिर्ट्न जैसे विश्वसनीय स्त्रोत से लिए गए हैं। इनमें लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है। आभूषण खरीदते समय आपको GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related