8 March 2026 Gold silver price today : सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्च माह में ही सोने-चांदी की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला तो वहीं एक बार कीमतें धड़ाम होती नजर आई। आज यानि 8 मार्च 2026 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइये जानते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज 8 मार्च 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 761 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया तो वहीं देश के प्रमुख शहरों में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 416 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। दिन भर यही रेट मान्य रहेंगे, क्योंकि रविवार के चलते आज मार्केट बंद रहेंगी।
IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)
सोना 24 कैरेट: 158751 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 158115 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 145416 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 119063 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 92869 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold silver price : 8 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा
8 March chandi ka bhav : आज 8 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 60 हजार 723 रुपए प्रति किलोग्राम नोट किया गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX ) पर सुबह सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट ₹1,243 (0.78%) की बढ़त के साथ ₹1,60,916 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा चांदी की कीमतों में और भी जबरदस्त उछाल आया है। चांदी का 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट ₹5,193 (1.98%) महंगा होकर ₹2,67,384 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
ऐसे में सोने-चांदी के खरीदारों और निवेशकों के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह निवेश का सही समय है? क्या अभी युद्ध की आग में और सोना-चांदी और महंगा होगा या इसकी चमक फीकी होगी और आने वाले दिनों में सोना-चांदी सस्ता होगा?

