Saturday, June 27, 2026
Homeक्राइमRajasthan honeymoon case : पति की लाश, पत्नी बेखरोंच और झूठी लूट...

Rajasthan honeymoon case : पति की लाश, पत्नी बेखरोंच और झूठी लूट की कहानी: गंगानगर मर्डर ने खोली रिश्तों की काली सच्चाई

Rajasthan honeymoon case : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता और विश्वास दोनों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। जी हां, आपने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन इसी तरह का एक और वाकया राजस्थान में घटित हुआ है।

पुलिस इसे ‘हनीमून मर्डर’ मान रही है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर शादी के महज तीन महीने बाद हनीमून के बहाने ले जाकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर इसे सड़क हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। यह सनसनीखेज घटना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र के अनूपगढ़ मार्ग पर हुई।

सड़क किनारे आशीष और उसकी पत्नी अंजू बेहोशी की हालत में पड़े मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। पत्नी अंजू ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और मौके का फायदा उठाकर उसकी सोने की ज्वेलरी लूट ली गई।

Rajasthan honeymoon case Wife murders husband with the help of her lover in Sri Ganganagar.
Rajasthan honeymoon case Wife murders husband

Rajasthan honeymoon case : दुल्हन की कहानी पर पुलिस को हुआ शक

हालांकि पुलिस को शुरू से ही इस कहानी पर शक था। श्रीगंगानगर एसपी अमृतु दुहान के अनुसार, घटनास्थल की स्थिति और फॉरेंसिक जांच से यह स्पष्ट हो गया कि मामला साधारण सड़क दुर्घटना का नहीं है। पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट में साफ हुआ कि आशीष की मौत सड़क हादसे से नहीं, बल्कि बेरहमी से की गई पिटाई और गला घोंटने के कारण हुई थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस घटना में पति की जान चली गई, उसमें पत्नी अंजू के शरीर पर एक खरोंच तक नहीं थी।

तकनीकी जांच ने मामले को पूरी तरह पलट दिया। अंजू के मोबाइल फोन रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह सादुलशहर निवासी अपने पुराने प्रेमी संजू के लगातार संपर्क में थी। कॉल डिटेल्स और लोकेशन डेटा ने हत्या की साजिश की कड़ियां जोड़नी शुरू कर दीं। पुलिस जांच में सामने आया कि 23 वर्षीय अंजू अपनी शादी से खुश नहीं थी। उसने अपने प्रेमी संजू के साथ मिलकर पति आशीष को रास्ते से हटाने की साजिश रची। कुछ समय पहले मायके सादुलशहर गई अंजू ने वहीं संजू और उसके दो साथियों रॉकी व बादल के साथ हत्या की पूरी योजना तैयार की।

Rajasthan honeymoon case Wife murders husband with the help of her lover in Sri Ganganagar.
Rajasthan honeymoon case Wife murders husband

Rajasthan honeymoon case : डिनर के बाद टहलने के लिए ले गई सुनसान सड़क पर 

घटना वाली रात अंजू ने जानबूझकर आशीष को डिनर के बाद टहलने के बहाने एक सुनसान सड़क पर ले गई। झाड़ियों में पहले से छिपे संजू और उसके साथियों ने आशीष पर हमला कर दिया। पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को लूट और हादसे का रूप देने के लिए अंजू ने खुद अपनी बालियां और मोबाइल फोन आरोपियों को सौंप दिए।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी पत्नी अंजू, उसका प्रेमी संजू और उसके सहयोगी रॉकी उर्फ रोहित तथा बादल उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अंजू बार-बार अपने बयान बदलती रही, लेकिन तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों के सामने उसकी एक न चली।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...