HPSC jobs: हरियाणा में HPSC ने 4437 पद भरे, अभी भी ये सीट खाली जल्द होगी भर्ती

Date:

HPSC jobs: हरियाणा में HPSE ने 2024 जनवरी से लेकर अब तक करीब 4437 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। जिसके चलते विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक करीब 89 प्रतिशत युवा हरियाणा के ही इस भर्ती में पदों पर चयनित हुए थे। बता दें कि यह प्रक्रिया ग्रुप A और B दोनों के पदों के लिए ही थी। अन्य राज्यों से इस भर्ती में केवल 11 प्रतिशत युवा ही शामिल हुआ है। यह आंकड़ा मिलने से भर्ती पर लग रहे आरोपों को विराम मिला है। 4437 में से 3943 युवा हरियाणा के इस भर्ती में चयनित हुए है।

भर्ती में हरियाणा के युवाओं को प्राथमिक अवसर HPSC jobs 

HPSC jobs: HPSC fills 4437 posts in Haryana, 89 percent local selection
HPSC jobs: HPSC fills 4437 posts in Haryana, 89 percent local selection

आयोग के अनुसार कुल भरे गए 4437 पदों में से 3943 पदों पर हरियाणा के उम्मीदवार का चयन हुआ है जिसके चलते यह बात साफ है कि हरियाणा के युवाओं को इस भर्ती के लिए अहम अवसर दिए गए है। 494 पदों पर दूसरे राज्यों के उम्मीदवार की नियुक्तियां इस भर्ती के दौरान की गई है। इस भर्ती में सामान्य वर्ग से करीब 2216 उम्मीदवार का चयन हुआ है जिसके चलते कुल 89 प्रतिशत हरियाणा का युवा का चयन हुआ है।

HPSC भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल और जवाब

कुछ समय से लगतार HPSC भर्ती परकारिया पर आरोप लगाए जा रहे थे की बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ज्यादा अवसर मिले है जिसके चलते प्रदेश के युवा का इस भर्ती में चयन कम हुआ है। लेकिन इन सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए विभाग से मिले आकड़ों से सब कुछ साफ किया है।

जिसके चलते यह बात सामने आई है की ज्यादातर पदों पर हरियाणा के ही युवाओं का चयन हुआ है। विभाग के अधिकारीयों के मुताबिक भर्ती पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया से ही पूरी करवाई गई है। मेरिट के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

रिक्त पदों को लेकर नई योजना HPSC jobs 

कुछ भर्तियों में योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण कई पद खाली रह गए थे। उदाहरण के तौर पर कंप्यूटर साइंस पीजीटी की मुख्य परीक्षा में 1711 अभ्यर्थियों में से केवल 39 ही सफल हो सके। इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने निर्णय लिया है कि ऐसे खाली पदों को अब फिर से भरा जाएगा। इसके लिए फिर से नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। ताकि उमीदवार को इस भर्ती के लिए फिर से मौका मिल सके।

कटऑफ नीति में बदलाव का असर

भर्ती प्रणाली में पिछले कुछ वर्षों में कई बदलाव किए गए हैं। जैसे 2008 में एचसीएम एलाइड सर्विस में कटऑफ 45 प्रतिशत था लेकिन अब पिछले 4 से 5 वर्षों से क्लास 1 और क्लास 2 की मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ 35 प्रतिशत तय है। हालांकि अप्रैल 2025 तक की स्थिति में 2971 पदों में से 2258 पद खाली रह जाने की जानकारी भी सामने आई थी, जिससे संकेत मिलता है कि कई पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related