New Railway Line: केंद्र सरकार की और से हरियाणा में नई रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी गई है। जिसके चलते दिल्ली से लेकर अम्बाला तक करीब 194 किलोमीटर लम्बी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के लिए करीब 5983 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे सीधा हरियाणा के 5 जिलों को लाभ होगा इसमें सोनीपत , पानीपत , करनाल, कुरुक्षेत्र और अम्बाला शामिल है।
यह फैसला कैबिनेट की मीटिंग में PM की अध्यक्षता में लिया गया है। यह नई लाइन के बनने से यात्रा और भी सरल होगी क्योंकि इससे बेहतर कनैक्टिविटी मिलेगी जिसके चलते यात्रा में समय भी कम लगेगा। क्षेत्र को भी विकास की नई दिशा मिलेगी।
दिल्ली अंबाला नई रेल लाइन से पांच जिलों को सीधा लाभ New Railway Line

जैसे की पहले भी बताया गया है कि केंद्र सरकार ने हरियाणा में रेलवे नेटवर्क मजबूत करने के लिए नई रेल लाइन को मंजूरी दी है। इस लाइन का रूट दिल्ली से शुरू होकर सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र से होते हुए अंबाला तक पहुंचेगा। जिससे इन 5 जिलों को काफी फयदा होगा। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिली जानकरी के मुताबिक इस परियोजना से जीटी रोड बेल्ट की बड़ी आबादी को लाभ होगा इससे यात्री परिवहन भी तेज होंगें और रोड पर ट्रैफिक भी कम होगी।
4 साल में काम होगा पूरा
इस नई परियोजना से करीब 4 साल में काम पूरा होने की बात कही जा रही है। इस लाइन की कुल लम्बाई करीब 194 किलोमीटर बताई जा रही है।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक परियोजना पर लगभग 5983 करोड़ रुपये खर्च होंगे और मौजूदा रेलवे जमीन का अधिक उपयोग किया जाएगा जिससे कार्य जल्द हो सकेगा। बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की जरूरत कम रहेगी।
क्यों अहम है यह रेल परियोजना New Railway Line
इस रेल परियोजना से आम जनता को फायदा होने के साथ साथ आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा इसमें दिल्ली से पंजाब और आगे जम्मू और कश्मीर तक रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सेना की आवाजाही और लॉजिस्टिक सपोर्ट मजबूत होगा। जिसके चलते औद्योगिक क्षेत्रों में माल ढुलाई तेज होगी स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। अच्छी रेल व्यवस्था से क्षेत्र का विकास भी तेजी से करने में मदद मिलेगी।
पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर
सरकार का दावा है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद हर साल लगभग 43 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आ सकती है। क्योकि रेल परिवाह सड़क परिवहन की तुलना में ज्यादा पर्यावरण अनुकूल है जिससे माल धुलाई के लिए ट्रक की आवश्यकता भी कम होगी।
हरियाणा में चल रहे अन्य रेल प्रोजेक्ट
इसके अलावा भी हरियाणा में कई रेल परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है जैसे कुंडली मानेसर पलवल कॉरिडोर के साथ नई इलेक्ट्रिक डबल ब्रॉड गेज लाइन बनाई जा रही है यह लाइन पलवल से सोहना, मानेसर और खरखौदा होते हुए हरसाना कलां तक जाएगी। करनाल से यमुनानगर के बीच 61 किलोमीटर लंबी नई लाइन की योजना भी स्वीकृत है। इस नई लाइन से करीब 121 किलोमीटर की दुरी घटकर सिर्फ 61 किलोमीटर ही रह जाएगी।

