Haryana Weather: हरियाणा में तेजी से बदल रहा फरवरी का मौसम, सुबह ठंड और दिन में गर्मी

Date:

Haryana Weather:  हरियाणा में अब फरवरी में मौसम में कुछ दिनों से फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है इसी के चलते शाम और सुबह के समय ठंड हो रही है जबकि दोपहर के समय धुप होने के कारण तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में तापमान अब पहले से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

जिसके चलते अम्बाला में तापमान 27 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। जो फरवरी माह के हिसाब से काफी ज्यादा माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिन तक मौसम में और ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा जिसके चलते मौसम शुष्क और गर्म होगा। Haryana Weather

मौसम में अचानक बदलाव कैसे Haryana Weather

Haryana Weather: The weather in Haryana is changing rapidly in February, cold in the morning and hot during the day.
Haryana Weather: The weather in Haryana is changing rapidly in February, cold in the morning and hot during the day.

हरियाणा में मौसम में अब एकदम से बदलाव देखने को मिला है जिसके चलते दिन में यह महसूस भी नहीं होता की सर्दी का मौसम चल रहा है जिसके चलते अब लोगों ने ठंड के कपडे पहनना भी छोड़ दिया है। क्योकिं दोपहर में तेज धुप के कारण गर्मी का एहसास होता है।

तापमान में वृद्धि Haryana Weather Today

भारत में चंडीगढ़ के मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में कल 19 फरवरी को तापमान में करीब 3.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है । जो सामन्य से लगभग 2 डिग्री ज्यादा है। इसी के चलते अंबाला में 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो इस मौसम के हिसाब से काफी ज्यादा है।

वही कई जिलों में दिन के समय गर्मी बढ़ गई है इसमें मुख्य तापमान रिकॉर्ड हिसार में करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहा है जबकि करनाल में लगभग 24.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है वही नारनौल में 25.2 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। गुरुग्राम और भिवानी जैसे शहरों में दोपहर के समय धूप काफी तेज रही, जिससे लोगों को गर्मी जैसा अनुभव हुआ। Haryana Weather Update

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार फरवरी के अंत में तापमान का बढ़ना सामान्य है, लेकिन इस बार बढ़ोतरी थोड़ी तेज रही है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ के बाद साफ आसमान और तेज धूप है। किसानों के लिए चिंता का विषय है यह मौसम क्योंकि इस प्रकार के मौसम से फसल पर भी असर पड़ता है। गेहूं की फसल के लिए ठंडा मौसम अनुकूल होता है। अचानक तापमान बढ़ने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है। गर्मी बढ़ने से पौधों की वृद्धि चक्र प्रभावित होता है

बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी देखी गई

हाल के दिनों में हुई हल्की बारिश के कारण कुछ जिलों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई। इस तरह के उतार चढ़ाव से मौसम अस्थिर बना हुआ है। अभी 23 फरवरी तक मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related