PhonePe biometric payment: UPI भुगतान फीचर, अब फिंगरप्रिंट से पेमेंट संभव

Date:

PhonePe biometric payment: भारत में UPI का प्रयोग आज के समय में काफी ज्यादा होने लगा है जिसके चलते अब एक प्रमुख डिजिटल पलटफोर्म ने बायोमेट्रिक UPI भुगतान फीचर शुरू कर दिया है जिसके चलते अब 5000 रुपये से कम का भुगतान बिना UPI पिन के केवल फिंगर प्रिंट या फिर फेस ID से किया जा सकता है। यह सुविधा डिजिटल भुगतान को और भी तेज बनाती है कंपनी ने यह सुविधा डिजिटल भुगतान को और तेज करने के लिए शुरू की है।

PhonePe का जबरदस्त फीचर PhonePe biometric payment

PhonePe biometric payment: UPI payment feature, now fingerprint payment possible
PhonePe biometric payment: UPI payment feature, now fingerprint payment possible

PhonePe ने नया बायोमेट्रिक UPI भुगतान फीचर लॉन्च किया है। जैसे की पहले भी बताया गया है कि अब यूजर फिंगरप्रिंट या फेस ID से 5000 रुपये तक का भुगतान बिना PIN दर्ज किए कर सकेंगे। यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत ही खास होने वाला है जो जल्दी और छोटी रकम का भुगतान करना चाहते है। इस नए फीचर से ट्रांजैक्शन यूजर फ्रेंडली बनने की उम्मीद है। इस फीचर से आप अपनी शरीर की पहचान से ही बायोमेट्रिक सेंसर का प्रयोग करके भुगतान कर सकते है।

डिजिटल भुगतान विशेषज्ञ राहुल मेहता के अनुसार भारत में UPI उपयोग तेजी से बढ़ा है। बायोमेट्रिक भुगतान से प्रक्रिया और सरल होगी, जिससे अधिक लोग डिजिटल पेमेंट अपनाएंगे।

कैसे काम करेगा यह फीचर PhonePe biometric payment

इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यूजर को पहले PhonePe ऐप में बायोमेट्रिक विकल्प सक्रिय करना होगा। जिसके बाद यह सेटअप होगा PhonePe biometric payment

PhonePe ऐप खोलें इसके बाद Profile सेक्शन में जाएं फिर से Manage Payments विकल्प चुनें जिसके उपरांत Biometric Authentication को सक्रिय करें जिससे पहली बार UPI PIN और बायोमेट्रिक दोनों से सत्यापन करें। इसके बाद ही 5000 रुपये तक के भुगतान के लिए आप फेस ID या फिर फिंगरप्रिंट का प्रयोग कर सकतें है।

क्यों महत्वपूर्ण है यह बदलाव

भारत दुनिया का सबसे बड़ा UPI बाजार बन चुका है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के आंकड़ों के अनुसार, हर महीने अरबों डिजिटल ट्रांजैक्शन किए जा रहे हैं।

जिसके चलते इस फीचर से कई फायदे होंगे इससे भुगतान प्रक्रिया तेज होगी और PIN भूलने की समस्या कम होगी जिसके बाद सुरक्षा में सुधार होगा इस नए यूजर्स के लिए डिजिटल भुगतान आसान होगा और टेक विश्लेषक अंजलि वर्मा का कहना है कि बायोमेट्रिक तकनीक डिवाइस आधारित सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे धोखाधड़ी का जोखिम कम होता है।

क्या यह फीचर सुरक्षित है

PhonePe ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक डेटा फोन में सुरक्षित रहता है और इसे ऐप या सर्वर पर स्टोर नहीं किया जाता। यह सुरक्षा फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा नियंत्रित होती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related