Aaj Ka Mausam : दिल्ली-NCR में मौसम का हाई अलर्ट, 50 KM की रफ्तारआंधी और बारिश का अलर्ट जारी

Date:

Aaj Ka Mausam:  उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जिसके चलते मैदानी इलाकों के साथ साथ पहड़ों में भी धूल भरी आधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है इसी के चलते मार्च के अंत में दिल्ली NCR और पंजाब हरियाणा के साथ ही राजस्थान के लोगो को भी गर्मी से तो राहत मिली ही है लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ा गई है।

हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा और 29 मार्च तक प्रदेश के 15 जिलों में बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर समेत उत्तरी व पश्चिमी हरियाणा के कई जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। बारिश के आसार के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

Aaj Ka Mausam : एनसीआर में बारिश की संभावना

देश की राजधानी दिल्ली और आस पास के इलाकों में धुप से थोड़ी राहत के बाद अब फिर से बदल छाने लगे है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरवार से दिल्ली हरियाणा में मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसके चलते सुबह के समय ही आसमान में काले बादल छा गए है। शाम तक धूल भरी आधी और बारिश होने के आसार है।

जानकारों के मुताबिक करीब 40 से 50 की स्पीड से हवा चलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके चलते दिन में ही अँधेरा छा जाएगा। ऐसे ही 27 मार्च को भी रुक रुक कर बारिश और चमक होने की सम्भावना है। इसी के चलते दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम का हाई अलर्ट, 50 KM की रफ्तारआंधी और बारिश का अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम का हाई अलर्ट, 50 KM की रफ्तारआंधी और बारिश का अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि समूचा उत्तर भारत इस समय मौसमी बदलाव की चपेट में है। इसी के चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल ऊपरी इलाकों में आज भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जबकि निचले इलाकों में तेज बारिश जनजीवन को प्रभावित कर सकती है। Aaj Ka Mausam

उत्तराखंड में देवभूमि में शुक्रवार को मौसम सबसे ज्यादा बिगड़ने के आसार हैं। यहाँ के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पंजाब और हरियाणा की बात करें तो इन दोनों राज्यों सहित चंडीगढ़ में आज और कल तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ है।

Aaj ka mausam : प्रदूषण से राहत, लेकिन किसानों के लिए आफत

एक तरफ जहां बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली का AQI 150 से 168 के बीच बना रहेगा, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर यह बेमौसम बारिश खेती के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। मार्च का अंत फसलों की कटाई का समय होता है, ऐसे में तेज आंधी और ओलावृष्टि तैयार खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। Aaj Ka Mausam

आने वाले दिनों का हाल Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च से आसमान थोड़ा साफ होना शुरू होगा। शनिवार को दिनभर बादल तो रहेंगे, लेकिन धूप खिलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 30 मार्च तक मौसम पूरी तरह स्थिर होने की उम्मीद कम ही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related