ACB Raid : हरियाणा में सवा लाख रुपए रिश्वत लेते SDO रंगे हाथों काबू, देखें पूरा मामला

Date:

ACB Raid Rohtak : हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एसडीओ (SDO) को सवा लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एनओसी की एवज में एसडीओ रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार रोहतक जिले में तैनात प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का एसडीओ मनजीत सिंह एक निजी कंपनी को NOC जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी एसडीओ ने कंपनी के मालिक को कहा था कि जब तक रिश्वत नहीं मिलेगी, वह एनओसी नहीं देगा। कंपनी मालिक परेशान हो चुका था। आखिरकार उसने शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। एसीबी की टीम ने क्रॉस जांच कर एसडीओ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

ACB Raid Rohtak SDO caught red-handed taking bribe, NOC Pollution Control Board
ACB Raid Rohtak SDO caught red-handed taking bribe, NOC Pollution Control Board

ACB Raid : सोनीपत और रोहतक की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

सोनीपत और रोहतक की संयुक्त टीम ने रेडिंग पार्टी का गठन किया और कंपनी के प्रतिनिधि को पाउडर लगाकर रिश्वत की सवा लाख रुपए की राशि देकर भेज दिया। एसडीओ ने जैसे ही रिश्वत की राशि पकड़ी तो टीम ने रेड मार कर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली और उसके हाथ धुलवाए गए तो हाथों का रंग लाल हो गया। एसीबी की टीम मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि कंपनी मालिक दिल्ली का रहने वाला है और उसने झज्जर एरिया में अपनी फैक्ट्री स्थापित करने के लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से NOC चाहिए थी। नियमानुसार उसने अप्लाई किया लेकिन एनओसी नहीं मिली। एसडीओ मंजीत NOC की एवज में रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related