Akshay kumar bhoot bangla trailer: अक्षय कुमार की भूत बंगला का ट्रेलर देख भड़के फैंस बोले सिर्फ मीम्स की दुकान

Date:

Akshay kumar bhoot bangla trailer: बॉलीवुड में अब एक बार फिर से अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक साथ आ रही है जिसके चलते दर्शकों की उमीदें सातवे आसमान पर है। जिसके चलते पहले भी हेरा फेरी और भूल भुलैया जैसी फिल्में देने वाली इस जोड़ी ने इस बार भी कुछ ऐसा ही करने की सोची थी। लेकिन अब जैसे ही भूत बांग्ला का ट्रेलर रिलीज हुआ है तो सोशल मीडिया पर जश्न के जगह निराशा ज्यादा दिखाई दे रही है।

क्या है ट्रेलर की कहानी Akshay kumar bhoot bangla trailer

Akshay kumar bhoot bangla trailer: अक्षय कुमार की भूत बंगला का ट्रेलर देख भड़के फैंस बोले सिर्फ मीम्स की दुकान
Akshay kumar bhoot bangla trailer: अक्षय कुमार की भूत बंगला का ट्रेलर देख भड़के फैंस बोले सिर्फ मीम्स की दुकान

भूत बांग्ला के ट्रेलर की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार पुराने आलीशान बंगले के वारिस बनकर वहां पहुंचते हैं। और इसी बंगले के पीछे एक बड़ा जंगल भी है जिसे पिशाच वन का नाम दिया गया है। इस फिल्म में भारी भरकम स्टारकास्ट है। परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिगज कलाकार भी इस फिल्म में देखने को मिलेगें। Akshay kumar bhoot bangla trailer

परेश रावल अक्षय को चेताते हैं, असरानी वधुसुर नाम की एक बुरी शक्ति का खौफ दिखाते हैं। लेकिन अक्षय शादी के इरादे से वहां टिक जाते हैं। ट्रेलर के अंत तक अक्षय अनजाने में उस सोई हुई रूह को जगा देते हैं, जिसके बाद शुरू होता है डराने और हंसाने का सिलसिला।

पुराने डायलॉग्स का सहारा Akshay kumar bhoot bangla trailer

ट्रेलर में सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा हो रही है, वह है पुराने और वायरल हो चुके डायलॉग्स का जबरन इस्तेमाल। फिल्म में अक्षय कुमार का मशहूर डायलॉग बहन डर गई, बहन डर गई और राजपाल यादव का ‘मैं मंदिर का घंटा हूं क्या? इस प्रकार के डायलॉग फिर से सुनाई देते हैं।

फिल्म समीक्षकों और दर्शकों का मानना है कि प्रियदर्शन जैसे बड़े निर्देशक को अपनी ही पुरानी फिल्मों के डायलॉग्स पर निर्भर रहने की जरूरत क्यों पड़ी, जिसके चलते लोगों ने सोशल मीडिया परइसे नॉन-ओरिजिनल करार दे रहे हैं।

पब्लिक ओपिनियन – फिल्म बनानी है या मीम्स

ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। फैंस का कहना है कि फिल्म में भूल भुलैया जैसी रूह गायब है। जिसके चलते एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा प्रियदर्शन सर आपको फिल्म से मीम्स बनवाने चाहिए, मीम्स को जोड़कर फिल्म नहीं बनानी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि अक्षय कुमार का वही पुराना अंदाज अब उबाऊ लगने लगा है।

फिल्म के प्रति शुरुआती रुझान को देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यदि फिल्म की पटकथा में कुछ ठोस नयापन नहीं हुआ, तो सिर्फ पुरानी स्टारकास्ट के भरोसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करना मुश्किल होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related