अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें April 2026 Bank holiday लिस्ट

Date:

April 2026 Bank holiday : अप्रैल महीने में बैंक से संबंधित कामों के लिए लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं, क्योंकि अप्रैल 2026 में आधा महीना छुट्टियों का रहने वाला है। दरअसल RBI द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार अप्रैल में चार रविवार और दूसरा तथा चौथा शनिवार समेत 8 अवकाश तो पूरे देश में रहेंगे ही, बाकी कुछ क्षेत्रीय त्योहारों के चलते भी संबंधित एरिया में बैंक बंद रहेंगे। आइए बताते हैं कि अप्रैल 2026 में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

महीने के पहले ही दिन यानि 1 अप्रैल को वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होगा। 2 अप्रैल को पुण्य गुरुवार की वजह से कोच्चि और तिरुवंतपुरम में बैंकों की छुट्टी होगी। इसके बाद 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके बाद 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती का अवकाश रहेगा और 15 अप्रैल को बंगानी नव वर्ष का अवकाश रहेगा। 16 अप्रैल को गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। इसक बाद 20 अप्रैल को वसंत जयंती अक्षय तृतीया की वजह से बेंगलुरु और कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

April 2026 Bank holidays list school holidays in april
April 2026 Bank holidays list school holidays in april

April 2026 Bank holiday : अप्रैल में इस दिन बंद रहेंगे सभी बैंक

5 अप्रैल को रविवार के दिन बैंक बंद रहेगा। 11 अप्रैल को दूसरा शनिवार, 12 अप्रैल को रविवार, 19 अप्रैल को रविवार, 25 अप्रैल को चौथा शनिवार और 26 अप्रैल को रविवार के दिन सभी बैंकों का अवकाश रहेगा। इसलिए बैंक से संबंधित किसी काम के लिए आप जा रहे हैं तो तारीख जरूर चेक करें। इन दिनों में स्कूल भी बंद रहेंगे।

April 2026 School Holidays : अप्रैल में स्कूलों की छुटि्टयों की लिस्ट

3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे है और इस दिन ईसाई धर्म में विशेष महत्व रखता है और यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने की स्मृति में देश के ज्यादातर हिस्सों में स्कूल, कॉलेज की छुट्टी रहती है। 5 अप्रैल, रविवार को ईस्टर का पर् पर भी कुछ संस्थान बंद रहते हैं। 13 अप्रैल 2026 को बैसाखी या वैशाखी का त्योहार मनाया जाएगा, जो खासतौर पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यहां छुट्टी की संभावना है। 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पूरे देश में अवकाश रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related