April 2026 Weather update : अप्रैल 2026 में हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल महीने में बार-बार बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे तेज गर्मी का असर कम रहेगा। खास बात यह है कि इस महीने करीब 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनकी वजह से कई जिलों में आंधी, बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा और दिन-रात का पारा सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
IMD के अनुसार हर सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम पुर्वानुमान के अनुसार लोगों का कहना है कि अप्रैल का ट्रेंड बदलने वाला है। लू चलने वाले महीने में बारिश और आंधी, तुफान देखने को मिल सकते हैं। हालांकि मार्च के पहले पखवाड़े में गर्मी ने अपना रंग दिखाया था तो लगा था कि इस बार गर्मी झुलसाने वाली होगी लेकिन उसके बाद कई बार बारिश हुई और इससे तापमान नीचे रहा। इसके चलते गर्मी का असर देखने को नहीं मिला।

April 2026 Weather : अप्रैल माह में कब-कब बदलेगा मौसम
- पहला बदलाव 2 और 3 अप्रैल को देखने को मिलेगा।
- दूसरा बदलाव 7 और 8 अप्रैल को आएगा।
- तीसरा बदलाव 11 और 12 अप्रैल के आसपास रहेगा, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
April 2026 Weather : अप्रैल में दूसरे पखवाड़े में थोड़ी बढ़ेगी गर्मी
महीने के दूसरे हिस्से में शुरुआत में तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है। गुजरात और राजस्थान के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम बनने से गर्मी बढ़ेगी, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। तीसरे सप्ताह के अंत तक यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और महीने के आखिरी 10 दिनों में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
April 2026 Weather : अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार
बार-बार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बार अप्रैल में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। राहत की बात यह है कि लू चलने की संभावना काफी कम है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी। ओवरआल अप्रैल महीने में हरियाणा का मौसम गर्मी और राहत के बीच झूलता नजर आएगा, जहां बारिश और ठंडी हवाएं लोगों को बार-बार सुकून देती रहेंगी।

