asha bhonsle : भारतीय सिनेमा यानि बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में गायिका ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। जिससे उनके प्रशंसकों में देशभर में उदासी छा गई है।
शनिवार को हुई थी भर्ती (asha bhonsle)
आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उनके प्रशंसकों को बता दें कि, शनिवार को गायिका की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। फैंस उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे और अब उनके निधन की सूचना ने इंडस्ट्री और फैंस को मायूस कर दिया है।
आशा भोसले का हुआ देहांत (asha bhonsle)
एक सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉ. प्रतीत समदानी ने आशा भोसले के निधन की सूचना देते हुए कहा, “आशा भोसले ने आज ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया।”

कल होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार (asha bhonsle)
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने भी इस न्यूज की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, “मेरी माता जी आशा भोसले का आज निधन हो गया है। कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने आ सकते हैं। वहीं, शाम चार बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।” आशा भोसले के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आशा भोसले को कौनसी बीमारी थी ? (asha bhonsle)
हमारे पाठकों को बता दें कि, बीती शाम को आशा भोसले को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी पोती जनाई भोसले ने एक पोस्ट के तहत बताया था कि उनकी दादी को चेस्ट इन्फेक्शन हुआ है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अब उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वह सात दशक से सिनेमा में अपनी मधुर आवाज से अपने प्रशंसकों के बेहत्तर गाने दे रही थी।

