Australia Women vs India Women: ऑस्ट्रेलिया 200 रन पार, एलिसा हीली का अर्धशतक

Date:

Australia Women vs India Women: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच काफी अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इसी के चलते इंडिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भी अच्छी शुरुआत के साथ 100 रनो का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के चलते कप्तान एलिसा हीली ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस सीरीज में पहले ही ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 2.0 की बढ़त के साथ खेल रही है। इसलिए यह मैच भारतीय महिला टीम के लिए काफी अहम होने जा रहा है।

मैच की ताजा स्थिति Australia Women vs India Women

Australia Women vs India Women: ऑस्ट्रेलिया 200 रन पार, एलिसा हीली का अर्धशतक
Australia Women vs India Women: ऑस्ट्रेलिया 200 रन पार, एलिसा हीली का अर्धशतक

मैच की ताजा स्थिति की बात करें तो कप्तान एलिसा हीली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पचास रन पूरे कर लिए है वही पावरप्ले में तेज रन गति ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। इसी के साथ भारतीय टीम की कोशिश विकेट लेने की है जिससे ज्यादा रन बनने से रोका जा सके। Australia Women vs India Women

अभी फिलहाल 29 ओवर में ही रन 200 के पास पहुंच गए है और अभी तक सिर्फ 2 ही विकेट लिए गए है। सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय बल्लेबाजी बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। नतीजतन ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मुकाबले अपेक्षाकृत सहज तरीके से जीत लिए।

आखिरी मैच जीतना क्यों है अहम

आंकड़ों के अनुसार भारत अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी द्विपक्षीय महिला वनडे सीरीज नहीं जीत पाया है। यह लगातार 12वीं बार है जब टीम इंडिया सीरीज जीतने से चूक गई। ऐसे में आखिरी मैच जीतना मनोबल के लिहाज से महत्वपूर्ण है। पूर्व क्रिकेट विश्लेषक अंजुम चोपड़ा के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार हार मानसिक दबाव बढ़ाती है, इसलिए एक जीत भी ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल सकती है।

टीम संयोजन में बदलाव

भारत महिला प्लेइंग 11 में स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर कप्तान, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष विकेटकीपर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर। भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। क्रांति, वैष्णवी और अमनजोत को आराम दिया गया है। हरलीन देओल, रेणुका सिंह और स्नेह राणा की वापसी हुई है। Australia Women vs India Women

ऑस्ट्रेलिया महिला प्लेइंग 11

एलिसा हीली कप्तान, फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी विकेटकीपर, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लूसी हैमिल्टन ने वनडे में पदार्पण किया है। जॉर्जिया वेयरहम की भी वापसी हुई है। यह मैच एलिसा हीली के करियर का अंतिम वनडे माना जा रहा है, जिससे मुकाबले का भावनात्मक पहलू भी जुड़ गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related