Banbhori mandir : हरियाणा में प्रसिद्ध हिसार जिले के बनभौरी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने हिसार डीसी को भेजी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि नवरात्रों में बनभौरी मेले में खराब और बेकार मिठाई बेची जा रही है तो वहीं पार्किंग में भी बड़ी गड़बड़ी की जा रही है। सरपंच और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीसी को शिकायत भेजी है।
शिकायत में कहा गया है कि गांव बनभौरी में माता भ्रामरी देवी का नवरात्रि के समय अति भव्य मेला लगता है और ग्राम पंचायत द्वारा ठेकेदार को मिठाई का ठेका दिया जाता है। ठेकेदार अपनी दुकान लगाते हैं। डीसी साहब दो मेलों से ठेकेदार बेकार मिठाई व वजन कम और श्रद्धालुओं के साथ पैसे की गड़बड़ कर रहे हैं, इसका सबसे बड़ा कारण बीडीपीओ है। क्योंकि उसने पिछली बार ठेकेदारों से ₹500000 लिए जो कि ठेकेदार उसके घर जाकर देकर आए और अब की बार भी बड़ी डील है, जो ठेकेदारों को मनमानी करने की इजाजत देती है और ठेकेदार अपनी मनमर्जी से बेकार मिठाई बेच रहे हैं। जिससे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।
Banbhori mandir : सरपंच, बीडीपीओ पर अवैध पार्किंग करवाने के आरोप
ग्रामीणों ने शिकायत में ये भी कहा कि सरपंच व बीडीपीओ द्वारा पशुओं के अस्पताल की चारदीवारी को तुड़वाकर पार्किंग के लिए अपने चाहतों को दी और मंदिर के पीछे जहां अधिकारीगण देश भर से आए सम्मानित जज व अन्य वीआईपी लोग, जो देश की सेवा कर रहे हैं, उनके लिए पार्किंग व्यवस्था निश्चित की गई थी, उसको भी इन्होंने लूट का अड्डा बना दिया है। इसलिए आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है संबंधित अधिकारी को सूचित करके मिठाई की गुणवत्ता चेक करवाई जाए और दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाए।

ग्रामीणों के आरोप है कि बीडीपीओ बरवाला द्वारा लेटर जारी करके बार-बार पार्किंग को भी डिस्टर्ब किया जा रहा है, जो कि लंबे समय से गौशाला द्वारा आमजन के लिए पार्किंग व्यवस्था की जा रही है लेकिन वीडीपीओ पैसों के लालच आकर लापरवाही की वजह से श्रद्धालुओं की जान माल से खेल रहे हैं, जिससे समस्त ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं में गहरा रोष है।
Banbhori mandir : ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
आपसे से प्रार्थना है धार्मिक भावनाओं को भड़काने और हजारों लोगों के स्वास्थ्य व खिलवाड़ करने पर दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। शिकायत में रणबीर, अमित, जोगेंद्र, संदीप, सोमबीर, कई पंच, सुमित, रामबीर, रोहताश, प्रवीन कुमारी, संदीप, सुरेश, दिलबाग, पवन, रमेश, राजेश, राकेश के हस्ताक्षर भी हैं और उनके मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं।
नोट : हम एकता क्रांति द्वारा किसी भी अधिकारी या दूसरे मौजिज पर आरोप नहीं लगाया जा रहा, ग्रामीणों की शिकायत को ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

