Bank Holidays : फरवरी में कई त्योहारों के कारण कुछ दिन देश के अलग -अलग हिस्सों में बैंक कई दिन बंद रहेंगे जिसके चलते आप बैंक से नकदी निकलना या फिर जमा करवाना या लॉकर के किसी भी काम को इन दिनों में नहीं कर सकेगें। अगले कुछ दिनों में अगर आप भी बैंक जाने की योजना बना रहे है तो पहले छुटियों की सूची जरूर देख लें। ताकि आपको पता लग सके कि कब और कहा किस किस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इससे आपका समय और पैसा दोनों बचेगें।
फरवरी में इन दिनों बन रहेगें बंद Bank Holidays
कुछ समय से डिजिटल बैंकिंग के कारण बैंक के बहुत से काम घर बैठे ही हो जाते है इसमें यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग आदि शामिल है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ ऐसे काम है जिसके लिए हमें बैंक जाना पड़ता है। जैसे चेक से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए लॉकर में कुछ रखने या वापिस लेने के लिए और बड़ी नकदी के लेन देन के लिए नेफ्ट अमाउंट के लिए हमें बैंक जाना जरुई होता है। इसलिए अगर हमें छुटियों के बारें में पहले से जानकारी होगी तो हम उसी प्रकार से अपने समय को मैनेज कर सकते है या फिर बैंक के काम को छुट्टियों से पहले ही निपटा सकते है।
राष्ट्रीय स्तर की छुट्टियां की बात करें तो इसमें 8 फरवरी 2026 रविवार की छुट्टी होगी इसके बाद फिर 14 फरवरी 2026 दूसरा शनिवार और फिर 15 फरवरी 2026 रविवार इसके बाद 22 फरवरी 2026 रविवार और 28 फरवरी 2026 चौथा शनिवार होगा यह ते वीकली ऑफ है इसके आलावा भी कुछ दिन राज्य के अनुसार बैंक बंद रहेगें जैसे –
फरवरी 2026 में राज्यवार बैंक छुट्टियां
महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी 2026 को इन राज्यों और शहरों में बैंक बंद रह सकते हैं इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश अदि शामिल है। हलाकि स्थानीय प्रशासन के अनुसार छुट्टियों में थोड़ा बदलाव संभव है।
इसके बाद 18 फरवरी 2026 को सिक्किम में तिब्बती नव वर्ष के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
19 फरवरी 2026 को सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस के कारण 20 फरवरी 2026 बैंकों में अवकाश रहेगा। इन दिनों बैंकों में छूटी होने के कारण ग्राहक बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं कर सकेंगें और चेक क्लियर होने में भी समय लग सकता है।
हालांकि UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM सेवाएं, ऐसे ही चालू रहेगी। महीने की शुरुआत में छुट्टियों की जानकारी होने से आप बेहतर तरिके से वित्तीय मामलों को निपटा सकते है।
अगर आपका भी फरवरी महीने में कोई काम बैंक से जुड़ा रह गया है तो आप इसे जल्द से जल्द निपटा सकते है। छुटियाँ आने से पहले या फिर बाद में हलाकि कई कामों के लिए आप डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग करें, हालांकि अवकाश के बारे में स्थानीय बैंक से आप अपने काम से पहले पुष्टि जरूर कर सकते है।

