Bharat Taxi: भारत में विशेष टेक्सी सेवा की शुरुआत की गई है जिसे किराये में कमी आएगी और ड्राइवर को भी ज्यादा मुनाफा होगा। यह कार्य केंन्द्र सर्कार द्वारा भारत टैक्सी नाम की नई ऐप चलकर किया गया है। बता दें कि यह सेवा अब से पहले दिल्ली और गुजरात कैसे शहरों में शरू की गई थी। Bharat Taxi
गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लॉन्च किया था। यह मॉडल सहकारी प्लेटफार्म पर ही आधारित है। इस मॉडल में ड्राइवर ही अपनी टैक्सी के मालिक होंगें और उनसे किसी भी प्रकार का अलग से कमीशन नहीं लिया जाएगा। सरकार के मुताबिक इस सेवा में किराया बाजार से करीब 30 प्रतिशत तक सस्ता होगा। जिससे यात्री के साथ साथ ड्राइवर को भी आर्थिक आप से लाभ होगा।
भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत और उद्देश्य Bharat Taxi
देश में शहरी क्षेत्र में ज्यादा जनसंख्या होने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जानें के लिए लोग ज्यादातर कैब का प्रयोग करते है। इस सेवा को अधिक पारदर्शी, सस्ती बनाने के लिए ही इस मॉडल को लॉन्च किया गया है। अभी दिल्ली और गुजरात में ही इस सेवा को चलाया जा रहा है लेकिन जल्द ही देश के अन्य राज्यों में भी यह योजना चलाई जाएगी।
दिसंबर माह में दिल्ली में ही इस ऐप को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया था। उन्होंने कहा कि अन्य कंपनी के मुकाबले यह मॉडल बहुत अलग है। क्योकि इसमें सहकारी मॉडल को अपनाया गया है। इससे ड्राइवर को सीधे लाभ मिलेगा। Bharat Taxi
क्या है भारत टैक्सी
यह ऐपडिजिटल इंडिया अभियान से जुड़ी एक ऐप आधारित सेवा है जिसकी शुरुआत लगभग 300 करोड़ रुपये के निवेश से की गई है। इस प्लेटफॉर्म का संचालन एक परिषद द्वारा किया जाएगा जिसमें सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग शामिल हैं। इस मॉडल में टैक्सी का मालिक खुद ड्राइवर होगा और ड्राइवर से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा जिसे बचत होगी , इसके अलावा किराया बाजार दर से लगभग 30 प्रतिशत तक कम रखा जाएगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
ड्राइवरों को होगा फायदे
इस सेवा से सबसे ज्यादा फयदा ड्राइवर को होगा जैसे भारत टैक्सी में ड्राइवर को पूरा किराया मिलेगा। वाहन का मालिकाना हक उसी के पास रहेगा इसके अलावा हेल्थ और एक्सिडेंट इंश्योरेंस जैसी सुरक्षा सुविधाएं मिलेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे लाखों ड्राइवरों की आय में स्थिरता आएगी और उनके काम करने की स्थिति बेहतर होगी। Bharat Taxi
यात्रियों के लिए क्या होगा खास
इस सेवा से यात्रियों को भी होगा लाभ जैसे -पीक आवर्स में ज्यादा किराया नहीं लिया जाएगा और कुल किराया अन्य कैब सेवाओं की तुलना में कम होगा जिसे आर्थिक बचत ऐप कई भाषाओं में उपलब्ध होगी जैसे हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें सारथी दीदी नाम का विशेष फीचर जोड़ा गया है।

