ca inter result jan 2026: CA की पढाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन काफी अहम होने वाला है आज इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जनवरी सत्र की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके अपना परिणाम देख सकते है। परिणाम देखने के लिए नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी। यह परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसके परिणाम ही छात्रों के करियर की दिशा तय करतें है। ca inter result jan 2026
ICAI परिणाम क्यों महत्वपूर्ण ca inter result jan 2026

ICAI CA परीक्षा देश की सबसे कठिन और पेशेवर परीक्षाओं में शामिल है। यह परीक्षा तीन प्रमुख स्तरों में होती है इसमें सबसे पहला फाउंडेशन फिर इंटरमीडिएट और अंत में फाइनल स्टेज होती है। फाउंडेशन स्तर पास करने के बाद छात्र इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू करते हैं और अंतिम चरण में फाइनल परीक्षा देकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनते हैं। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा को देते है लेकिन पास होने का प्रतिशत काफी सीमित है
कब आयोजित हुई थी जनवरी 2026 परीक्षा
CA Foundation जनवरी परीक्षा का आयोजन चार अलग अलग तिथियों पर किया गया था जो कुछ इस प्रकार था इसमें 18 जनवरी 2026 को पहली परीक्षा और फिर 20 जनवरी 2026 को दूसरी परीक्षा फिर 22 जनवरी 2026 और अंतिम 24 जनवरी 2026 को हुई थी।
वहीं CA Intermediate परीक्षा दो समूहों में आयोजित हुई
ग्रुप 1 परीक्षा तिथियां 6 जनवरी 2026 और फिर 8 जनवरी 2026, 10 जनवरी 2026 थी।
वही ग्रुप 2 परीक्षा तिथियां 12 जनवरी 2026 और फिर 15 जनवरी 2026, 17 जनवरी 2026 थी।
हाल ही में घोषित हुए CA Final परिणाम
इससे पहले 2 मार्च को CA Final परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। जिसके चलते उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार ग्रुप 1 में लगभग 53652 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए जिसमे से सिर्फ 11282 उम्मीदवार सफल रहे जबकि ग्रुप 2 में लगभग 38169 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी 3726 उम्मीदवार पास हुए। कुल मिलाकर पास प्रतिशत लगभग 9.76 के आसपास रहा। यह आंकड़ा बताता है कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं है।
CA Foundation Result 2026 कैसे चेक करें
अगर आप भी परिमाण देखना चाहते है तो सरल प्रक्रिया के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं इसके लिए सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और फिर होमपेज पर CA Foundation या CA Intermediate Result लिंक चुनें इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें जिसके बाद स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा। इसे स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकतें है। CA inter result jan 2026
स्कोर कार्ड में क्या जानकारी होती है
रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक कुल अंक होते है।

