Captain Pawan Kuamar : अलेवा में बलिदानी कैप्टन पवन कुमार के पिता राजबीर के पुत्र व दो पुत्रियां होने पर बलिदान दिवस पर बधाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सोमवार को भोज कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कर्नल वासुदेव, सूबेदार मेजर जयपाल, कैप्टन रविंद्र सिंह ने भाग लिया।
डोगरा रेजिमेंट की 7 डोगरा बटालियन में कमीशन मिला (Captain Pawan Kuamar)
पिता राजबीर व माता कमलेश ने बताया कि कैप्टन पवन कुमार 14 दिसंबर 2013 को सेना में शामिल हुए थे। उन्हें डोगरा रेजिमेंट की 7 डोगरा बटालियन में कमीशन मिला। आतंकवादियों से लड़ते हुए वह 21 फरवरी 2016 को बलिदान हो गए। लेकिन उनके वीरतापूर्ण कार्य ने सुरक्षा बलों के लिए आपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया।

शौर्य चक्र से सम्मानित (Captain Pawan Kuamar)
कैप्टन पवन कुमार एक समर्पित सैनिक और एक बहादुर अधिकारी थे जिन्होंने 23 वर्ष की आयु में राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी असाधारण बहादुरी, जुझारू भावना और सर्वोच्च बलिदान के लिए 15 अगस्त 2016 को वीरता पुरस्कार, शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। कैप्टन पवन उनकी इकलौती संतान थे। उनके बलिदान होने के बाद दंपती को जुड़वा बेटियां हुई। वहीं पिछले माह 11 फरवरी को बेटा हुआ है।

