Census 2027 : भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण व गणना कार्य को लेकर शुक्रवार को एडीसी कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने की। जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके आंकड़े देश की भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपादित किया जाए, ताकि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें।
देश में आम नागरिकों की जनगणना (Census 2027)
आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को जनगणना प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए, जिससे किसी प्रकार का भ्रम पैदा नहीं हो और सभी के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। साथ ही उन्होंने जनगणना 2027 से संबंधित दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर उसी के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।

मैनेजमेंट सिस्टम पर प्रशिक्षण (Census 2027)
प्रशिक्षण सत्र के दौरान जनगणना निदेशालय के डिविजनल इंचार्ज राधारमन ने मकान सूचीकरण एवं गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार सही और प्रमाणिक डेटा एकत्रित कर निर्धारित प्रणाली में समय पर अपलोड किया जाएगा, जिससे गणना कार्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके। इस दौरान यूजर मैनेजमेंट सिस्टम पर भी प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें यूजर अकाउंट निर्माण, एडमिन व जनरल यूजर की भूमिकाएं, ट्रेनर्स, गणनाकार और सुपरवाइजर की जिम्मेदारियां, सिंगल व बल्क अकाउंट क्रिएशन सहित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला समन्वय अधिकारी सुखबीर नैन, मास्टर ट्रेनर निधि भाटिया, प्रो. संदीप शर्मा मौजूद रहे।

