Rinku singh father death : लोगों के घर सिलेंडर डिलीवरी करते थे खानचंद्र सिंह, बेटे रिंकू ने दिलवाई पहचान, आज निधन

Date:

Cricketer Rinku singh father death :वह लोगों के घर-घर जाकर सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे और संसाधनों के अभाव के बीच अपने बेटे को क्रिकेटर बनने का सपना दिखाया। बेटे ने भी सपना पूरा किया और भारतीय टीम के फिनिसर के रूप में उभरे। हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनके पिता खानचंद्र की। खानचंद्र का आज नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया। खानचंद्र स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। कुछ दिन पहले उन्हें दोबारा से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इससे परिवार गहरे सदमे में है। रिंकू सिंह अपने पिता के बेहद करीब माने जाते थे और अक्सर अपने संघर्षों में उनके योगदान का जिक्र करते थे। हालांकि चार-पांच दिन पहले रिंकू सिंह टी-20 विश्व कप से वापस आए थे लेकिन इसके बाद फिर से वह वापस टीम का हिस्सा बन गए थे। कल ही भारत का जिंबाबे के साथ मैच था, जिसमें रिंकू सिंह नहीं खेल रहे थे। वह टीम के साथ बैठे जरूर थे लेकिन उनके चेहरे पर पिता को लेकर चिंता साफ नजर आ रही थी।

Cricketer Rinku singh father death : अलीगढ़ में गैस-सिलेंडर सप्लाई का काम करते थे खानचंद्र सिंह

रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गैस सिलेंडर सप्लाई से जुड़ा काम करते थे और एक साधारण जीवन जीते थे। सीमित आय के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को कभी टूटने नहीं दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन उन्होंने मेहनत और त्याग के दम पर रिंकू को क्रिकेट खेलने का पूरा मौका दिया। यही कारण है कि रिंकू अपनी सफलता का श्रेय अक्सर अपने पिता को देते रहे हैं।

Cricketer Rinku singh father death : 12 अक्तूबर 1997 में जन्मे थे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। बेहद सामान्य परिवार से आने वाले रिंकू ने बचपन से ही क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि दिखाई। शुरुआती दिनों में उन्हें आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन पिता के समर्थन ने उनका हौसला कभी टूटने नहीं दिया। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में मौका मिला, जहां उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बनाई।

आईपीएल में रिंकू सिंह ने खास तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। आखिरी ओवरों में मैच फिनिश करने की उनकी क्षमता ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में भी मौका मिला और वे सीमित ओवरों के क्रिकेट में उभरते हुए फिनिशर के रूप में देखे जाने लगे। उनके करियर की इस सफलता के पीछे परिवार, खासकर पिता का संघर्ष और समर्थन अहम माना जाता है।

पिता के निधन की खबर ने रिंकू सिंह को व्यक्तिगत रूप से बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि वे तुरंत अपने घर अलीगढ़ पहुंच गए हैं और परिवार इस समय गहरे शोक में डूबा है। क्रिकेट प्रेमी और साथी खिलाड़ी लगातार उन्हें हिम्मत बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related