CRSU Budget : जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वित्तीय वर्ष 2026 के बजट को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने की। बैठक में विश्वविद्यालय के वित्तीय प्रबंधन, विकास कार्यों तथा शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय के लिए वित्तीय वर्ष 2026 का बजट 147 करोड़ 87 लाख 66 हजार रुपये स्वीकृत किया गया। इसी महीने आयोजित होने वाली एग्जीक्यूटिव काउंसिल और कोर्ट की मीटिंग में इस बजट (CRSU Budget) को पारित होने के लिए भेजा जाएगा। इस बैठक में पास होने के बाद सरकार के पास पारित होने के लिए भेजा जाएगा।
बैठक में केयूके वाणिज्य विभाग के प्रो. सुभाष चंद, लेखाधिकारी हरपाल सिंह, डीजीपी कार्यालय से प्रो. आनंद मलिक, साइंस संकाय से डीन प्रो. विशाल वर्मा, फाइनेंस आफिसर डा. रवि भूषण बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय (CRSU Budget) की वित्तीय आवश्यकताओं, शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
सदस्यों ने इस बात पर भी बल दिया कि बजट का उपयोग योजनाबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं विकास कार्यों को और गति मिल सके। कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय को प्राप्त बजट का उपयोग पूरी पारदर्शिता और सुनियोजित ढंग से किया जाएगा।
इस बजट के माध्यम से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुलसचिव डा. राजेश कुमार बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

