CSK vs PBKS: IPL का रोमांच अपने चार्म पर चल रहा है जिसके चलते आज शुक्रवार को 3 अप्रैल को क्रिकेट प्रेमियों की नज़रे संजू सैमसन बनाम श्रेयस अय्यर पर टिक जाएगी। आज एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में यह मैच खेला जा रहा है। जिसके चलते घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होने जा रहा है। यह मुकाबले में रोमांच अपने चार्म पर रहने वाला है क्योंकि इसमें दोनों टीमों के बिच बराबरी को तोड़ने की कोशिश की जाएगी। CSK vs PBKS
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली करारी हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी। वहीं, श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स इस समय एक जित दर्ज कर जीत के रथ पर सवार है और चेन्नई के गढ़ में सेंध लगाने के इरादे से उतरेगी।
जब आंकड़े भी रह जाएं हैरान CSK vs PBKS Today Match

चेन्नई और पंजाब के बीच की आईपीएल इतिहास की सबसे संतुलित और रोमांचक लड़ाइयों में से एक रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं और दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमों ने 16-16 बार जीत का स्वाद चखा है।
चेपॉक की धीमी और टर्निंग पिच पर अक्सर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। ऐसे में चेन्नई के खेमे में मौजूद अनुभवी रविचंद्रन अश्विन अपनी फिरकी से पंजाब को उलझाना चाहेंगे, तो दूसरी ओर पंजाब के पास युजवेंद्र चहल के रूप में वो ट्रम्प कार्ड है जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की ताकत रखता है।
संजू सैमसन और शिवम दुबे CSK vs PBKS
चेन्नई की बल्लेबाजी की रीढ़ इस समय संजू सैमसन और शिवम दुबे बने हुए हैं। अगर चेन्नई को बड़ा स्कोर खड़ा करना है या किसी बड़े लक्ष्य का पीछा करना है, तो इन दोनों का चलना अनिवार्य होगा। वहीं, चेपॉक के फैंस की नजरें अपने चहेते थाला एमएस धोनी पर भी होंगी, जो आखिरी ओवरों में कुछ लंबे शॉट्स लगाकर मैच का फिनिशिंग टच देने के लिए मशहूर हैं।
दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी काफी आक्रामक नजर आ रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ प्रियांश आर्य और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। पंजाब का गेंदबाजी पक्ष भी अर्शदीप सिंह और मार्को जानसन की मौजूदगी में काफी घातक दिख रहा है, जो नई गेंद से चेन्नई के टॉप ऑर्डर की परीक्षा लेंगे। CSK vs PBKS
मैच का टर्निंग पॉइंट क्या होगा
जानकारों का मानना है कि इस मैच का फैसला पावरप्ले और बीच के ओवरों में स्पिनर्स की इकॉनमी रेट पर निर्भर करेगा। चेपॉक में ओस की भूमिका भी अहम हो सकती है, जो टॉस जीतने वाले कप्तान के फैसले को प्रभावित करेगी। क्या चेन्नई अपने घर में फिर से कायम करेगी या पंजाब इस बराबरी के रिकॉर्ड को अपने पक्ष में 17-16 कर लेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

