DC vs GT: IPL 2026 का रोमांच अपने चर्म पर चल रहा है जिसके चलते आज शाम दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में काफी अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स और शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस होगी। गुजरात के लिए यह मैच साख बचने की चुनौती जैसा है। लगातार 2 मैच में हार के बाद पुरानी चैंपियन टीम के लिए यह मैच जितना काफी राहत भरा हो सकता है, वही कप्तान और स्टार ओपनर शुभमन गिल मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पिछले कुछ मैचों का परिणाम भले ही गुजरात के पक्ष में न रहा हो, लेकिन आंकड़ों और टीम के जज्बे को देखें तो उन्हें कम आंकना दिल्ली के लिए भारी पड़ सकता है।
शुभमन गिल की फिटनेस टीम के लिए फायदा DC vs GT

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में जब टॉस के समय राशिद खान मैदान पर आए, तो गुजरात के फैंस का दिल बैठ गया था। गर्दन में खिंचाव के कारण गिल को उस मैच से बाहर बैठना पड़ा और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
लेकिन दिल्ली के खिलाफ भिड़ंत से पहले टीम के साई सुदर्शन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि शुभमन पूरी तरह फिट हैं और कल का मैच खेल रहे हैं। जिसके चलते नेट्स पर भी गिल को काफी देर तक पसीना बहाते और बड़े शॉट्स का अभ्यास करते देखा गया। उनकी वापसी से न केवल ओपनिंग जोड़ी को मजबूती मिलेगी, बल्कि मिडिल ऑर्डर पर से दबाव भी कम होगा।
क्यों खास है गुजरात के लिए यह सीजन DC vs GT
सिर्फ चार सीजन पुरानी इस टीम ने आईपीएल में जो निरंतरता दिखाई है, वह मिसाल है। 2022 में खिताब, 2023 में उपविजेता और 2025 में तीसरे नंबर पर रहने वाली यह टीम हार मानकर बैठने वालों में से नहीं है। वही गिल का मिशन टी-20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रहने का दर्द और कप्तानी का दबाव, गिल के पास खुद को साबित करने के लिए यह सबसे बड़ा मंच है। DC vs GT
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो शुरुआती मैचों में पंजाब और राजस्थान के हाथों मिली करीबी हार के बाद गुजरात अब किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
पिच और समीकरण
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर्स की भूमिका बढ़ जाती है। ऐसे में कुलदीप यादव और राशिद खान के बीच की जंग इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। गुजरात के लिए जरूरी होगा कि उनके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाएं, ताकि दिल्ली के गेंदबाजों को दबाव में लाया जा सके।

