Delhi Budget: देश की राजधानी दिल्ली में चैत्र नवरात्रों की शुरुआत के साथ ही CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए CM ने कई बड़ी घोषणाए की है इसी के चलते कुल करीब 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपये के इस बजट को ग्रीन बजट का नाम दिया गया है। Delhi Budget
जिसके चलते सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि उनका उद्देश्य दिल्ली को केवल आर्थिक रूप से ही सशक्त करना ही नहीं है बल्कि प्रदूषण से भी बचाना है। जिसके चलते बजट का करीब 21 प्रतिशत हिस्सा पर्यावरण के लिए ही खर्च किया जाएगा।
हर महीने 2500 रुपये चुनावी वादा निभाने की दिशा में बड़ा कदम Delhi Budget

बजट सत्र के दौरान ही CM रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान योजना की भी घोषणा की है जिस दौरान सबसे ज्यादा तालियां बजाई गई। घोषणापत्र में सबसे बड़े वादे को निभाते हुए दिल्ली की बहनों को हर महीने करीब 2500 रुपए की सम्मान राशि देने की बात कही है। इसके लिए सरकार की और से करीब 5100 करोड़ रुपए का बजट सुरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि यह राशि महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने से बचाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।
ट्रांसजेंडर वर्ग को भी बसों में मुफ्त सफर, बेटियों के लिए ‘लखपति’ योजना
दिल्ली सरकार की और से एक और बेहतर कदम उठाया गया है जिसके चलते समावेशी विकास के लिए बस में मुफ्त यात्रा का भी दायरा बढ़ा दिया है। जिसके चलते अब महिलाओं के साथ साथ ट्रांसजेंडर को भी बसों में बिना टिकट के यात्रा करने का मौका मिलेगा। जिसके लिए करीब 406 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। Delhi Budget
इतना ही नहीं लखपति बिटिया योजना के जरिए सरकार ने बेटियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है। इस योजना के तहत दिल्ली में जन्म लेने वाली बेटी के खाते में जन्म से लेकर उसकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होने तक सरकार नियमित अंतराल पर पैसा जमा करेगी, जो उसे उच्च शिक्षा या करियर शुरू करने के वक्त बड़ी राशि के रूप में मिलेगा।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर, पर्यावरण पहली प्राथमिकता Delhi Budget
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली का विकास मॉडल शिक्षा और स्वास्थ्य की नींव पर खड़ा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए कुल 7,406 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट की सबसे बड़ी विशेषता इसका पर्यावरण प्रेम है। सरकार का मानना है कि यदि दिल्ली की हवा साफ नहीं होगी, तो बाकी विकास बेमानी है।
यही कारण है कि ई-बसों, सौर ऊर्जा और वृक्षारोपण जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए बजट में विशेष तरजीह दी गई है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट दिल्ली को दुनिया के सबसे रहने योग्य और सुरक्षित शहरों की सूची में ऊपर ले जाएगा।

