Delhi Meerut Expressway: भारत में सड़क मार्ग को मजबूत करने के लिए लगातार कई मजबूत प्रयास किये जा रहे है। ऐसे ही अब दिल्ली से मेरठ तक सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे माना जाता है। यह मार्ग 14 लेन का है। यह दिल्ली से मेरठ को जोड़ने वाला काफी आधुनिक मार्ग है।
जिसके चलते यात्रा काफी कम समय में पूरी हो जाती है। यह मार्ग सराय काले खां से शुरू होकर गाजियाबाद और डासना के रास्ते मेरठ तक पहुंचता है जो करीब 96 किलोमीटर लम्बा है। जिसके चलते यह मार्ग उत्तर भारत में तेज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था का अच्छा उदहारण है। Delhi Meerut Expressway
भारत में तेजी से बढ़ रहा एक्सप्रेसवे नेटवर्क Delhi Meerut Expressway

पिछले एक दशक में भारत में हाई स्पीड एक्सप्रेसवे निर्माण को काफी बढ़ावा मिला है। जिसके चलते कई बड़े प्रोजेक्ट्स का निर्माण किया गया है जैसे – दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे अदि। देश के अलग अलग हिस्सों में यात्रा को तेज और आसान बना रहे हैं।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे क्यों है खास
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक और चौड़े मार्ग के कारण विशेष महत्व दिया जाता है। इस मार्ग का एक हिस्सा लगभग 27 किलोमीटर लंबा है जहां 14 लेन की सड़क बनाई गई है। यही कारण है कि इसे भारत का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे कहा जाता है। बाकी हिस्सों में सड़क को 6 लेन के रूप में विकसित किया गया है ताकि यातायात का प्रवाह सुचारु बना रहे। Delhi Meerut Expressway
एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई और प्रमुख संरचनाएं
जैसे कि पहले भी बताया गया है की इस मार्ग की कुल लंबाई करीब 96 किलोमीटर है। इसका शुरुआती बिंदु दिल्ली के सराय काले खां क्षेत्र में स्थित है। जिसके चलते इस मार्ग पर 23 छोटे और बड़े पुल है और 10 फ्लाईओवर के अलावा 3 रेलवे ओवरब्रिज और लगभग 35 अंडरपास है। इन संरचनाओं का उद्देश्य ट्रैफिक को बिना रुकावट आगे बढ़ाना और यात्रा को सुरक्षित बनाना है।
निर्माण लागत और परियोजना की शुरुआत
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे परियोजना का पहला हिस्सा वर्ष 2018 में आम लोगों के लिए खोला गया था। जिसके चलते सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस परियोजना के निर्माण पर करीब 8300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई। परियोजना का उद्देश्य दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा समय को कम करना और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था।
यात्रा समय में हुआ बड़ा बदलाव Delhi Meerut Expressway
इस एक्सप्रेसवे के बनने से पहले दिल्ली से मेरठ पहुंचने में कई बार दो से ढाई घंटे तक का समय लग जाता था। लेकिन अब अच्छी सड़क और कम ट्रैफिक सिग्नल के कारण यह दूरी लगभग 45 से 60 मिनट में तय की जा सकती है।

