Delhi Metro new corridor: दिल्ली एनसीआर में दो नए मेट्रो कॉरिडोर शुरू, हजारों यात्रियों को राहत

Date:

Delhi Metro new corridor: नई दिल्ली में और NCR में परिवाह व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातर कई अहम कदम उठाए जा रहे है। ऐसे ही अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो नए मेट्रो कॉरिडोर की शुरुआत करके सेवाएं शुरू की जा रही है। यह रूट बुराड़ी, भजनपुरा, यमुना विहार, पीतमपुरा और आसपास के इलाकों के लाखों लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। Delhi Metro new corridor

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, इन दोनों कॉरिडोर के चालू होने से ट्रैफिक जाम कम करने, यात्रा समय घटाने और एनसीआर के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कौन से दो मेट्रो कॉरिडोर शुरू हुए Delhi Metro new corridor

Delhi Metro new corridor: दिल्ली एनसीआर में दो नए मेट्रो कॉरिडोर शुरू, हजारों यात्रियों को राहत
Delhi Metro new corridor: दिल्ली एनसीआर में दो नए मेट्रो कॉरिडोर शुरू, हजारों यात्रियों को राहत

दिल्ली मेट्रो के जिन दो नए कॉरिडोर पर सेवाएं शुरू हुई हैं, उनमें शामिल हैं मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर और दीपाली चौक से मजलिस पार्क कॉरिडोर यह दोनों परियोजनाओं को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की रणनीति के तहत विकसित किया गया है ताकि ऐसे क्षेत्रों को भी मेट्रो से जोड़ा जा सके जहां पहले सीधी कनेक्टिविटी नहीं थी।

मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर की प्रमुख जानकारी

यह कॉरिडोर पूर्वी और उत्तरी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करता है। इसकी लंबाई लगभग 12.3 किलोमीटर की है और मुख्य स्टेशन इसमें मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मौजपुर बाबरपुर शामिल है। इस लाइन से उन इलाकों को पहली बार मेट्रो कनेक्शन मिला है जहां पहले यात्रियों को बस या निजी वाहन पर निर्भर रहना पड़ता था। Delhi Metro new corridor

दीपाली चौक से मजलिस पार्क कॉरिडोर की जानकारी

दिल्ली के उत्तर पश्चिमी हिस्से में रहने वाले यात्रियों के लिए यह कॉरिडोर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसकी लंबाई करीब 9.92 किलोमीटर की है और इसमें मुख्य स्टेशन दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तरी पीतमपुरा प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा, मजलिस पार्क अदि आते है। इनमें से मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़ और मजलिस पार्क इंटरचेंज स्टेशन के रूप में काम करेंगे जिससे अलग अलग मेट्रो लाइनों के बीच यात्रा करना आसान होगा।

यात्रियों को क्या फायदा होगा

विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क बढ़ने से शहर की गतिशीलता बेहतर होती है। इससे मुख्य लाभ यह होंगें की ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और यात्रा समय में बचत होगी सस्ती और सुरक्षित यात्रा के साथ ही प्रदूषण में कमी होगी। Delhi Metro new corridor

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का बढ़ता विस्तार

दिल्ली मेट्रो आज भारत के सबसे बड़े शहरी परिवहन नेटवर्क में से एक है। यह 390 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क के साथ ही 250 से ज्यादा स्टेशन और रोजाना लाखों यात्री शामिल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related