Delhi Metro schedule: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की और से कल सुबह कुछ लाइनों पर सेवा जल्दी शुरू करने का फैसला लिया गया है यह फैसला दिल्ली मैराथन के कारण लिया गया है। जिसके चलते कल सुबह 3:30 से 6 बजे तक लगातार मेट्रो का संचालन किया जाएगा।
इसमें हर आधे घंटे बाद मेट्रो स्टेशन से चलेगी। हलाकि दिन के समय पहले के अनुसार ही मेट्रो चलाई जाएगी। यह बड़ा कदम इस सार्वजानिक आयोजन के चलते यातायात को सुचारु तरिके से चलने के लिए किया जाता है।
इन लाइनों पर सुबह जल्दी चलेगी दिल्ली मेट्रो Delhi Metro schedule

दिल्ली मेट्रो कल रविवार को कुछ व्यस्त लाइनों पर विशेष रूप से जल्दी सेवा शुरू की जाएगी, जिससे मैराथन में शामिल होने वाले लोगों को यात्रा में परेशानी न हो सभी समय से अपने स्थान पर पहुंच सकें। Delhi Metro schedule
इन लाइनों पर मिलेगा लाभ
कल जिन लाइनों पर ट्रेन चलेगी वह कुछ इस प्रकार है इसमें येलो लाइन जो समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक पहुँचती है और ब्लू लाइन जो द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली तक पहुँचती है। इसके अलावा वायलेट लाइन जो कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह कॉरिडोर तक पहुँचती है। इन लाइनों पर सुबह 3.30 बजे से 6 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी। इसके बाद सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रविवार की समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी।
नई दिल्ली मैराथन के कारण लिया गया निर्णय
जैसे कि पहले भी बताया गया है की यह निर्णय दिल्ली में होने वाली नई दिल्ली मैराथन देश की प्रमुख लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें हर साल हजारों प्रतिभागी शामिल होते हैं, जिनमें पेशेवर एथलीट, शौकिया धावक और फिटनेस प्रेमी शामिल रहते हैं। जिसके चलते विशेष मेट्रो सुबह जल्दी चलाई जा रही है। Delhi Metro schedule
विशेष मेट्रो सेवा क्यों महत्वपूर्ण
दिल्ली में इस बड़े स्तर पर आयोजन के चलते सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाती है जिसके चलते मेट्रो ही एक सही और भरोसेमंद विकल्प साबित होता है। इस फैसले से प्रतिभागियों को समय पर आयोजन स्थल तक पहुंचने में मदद और सड़क ट्रैफिक और जाम में कमी जिसके चलते सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया गया है।
इससे आयोजन के बेहतर प्रबंधन में सहायता भी मिलेगी। दिल्ली मेट्रो में हर रोज करीब 50 लाख से भी ज्यादा यात्री सफर करतें है। जिसके चलते यह शहर के सबसे मजबूत सार्वजानिक प्रणाली है।
पहले भी मिली यह सुविधा
अब से पहले भी कई आयोजनों के लिए यह सुविधा दी जा चुकी है जिसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वार मैराथन, राष्ट्रीय समारोह, प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रम में इस प्रकार की सुविधा दी गई है। यह कदम दर्शाता है कि दिल्ली मेट्रो केवल परिवहन नहीं बल्कि शहर के बड़े आयोजनों की सफलता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

