Delhi Varanasi Bullet Train: भारत में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में अब बुलेट ट्रेन का और ज्यादा विस्तार करने के लिए कदम उठाया जा रहा है। जिसके चलते दिल्ली से सराय काले खां मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब कॉरिडोर की भी तैयारी शुरू कर दी है। इस परियोजना में दिल्ली और UP के कई मुख्य शहरों को आपस में जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा वाराणसी की लंबी दुरी भी सिर्फ 4 घंटे में ही खत्म हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस कॉरिडोर की लम्बाई करीब 813 किलोमीटर होगी जिसके सिर्फ 12 स्टेशन होंगें। मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड कॉरिडोर के बाद अब इस परियोजना को बुलेट ट्रेन परियोजना में शामिल किया है। Delhi Varanasi Bullet Train
परियोजना का उद्देश्य और क्या बदलने वाला है Delhi Varanasi Bullet Train

सरकार का उद्देश्य देश के बड़े शहरों के बीच आधुनिक और तेज रेल नेटवर्क स्थापित करना है। जिसके चलते दिल्ली से वाराणसी के बीच इस हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण इस नेटवर्क का मुख्या हिस्सा है।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद से दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी जिसके चलते पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और लखनऊ, आगरा और प्रयागराज जैसे शहरों को नई आर्थिक संभावनाएं मिलेंगी। इसी के चलते एयर ट्रैवल और लंबी दूरी की ट्रेन पर निर्भरता कम हो सकती है इससे आसपास के शहरों में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।
सराय काले खां बनेगा देश का बड़ा ट्रांसपोर्ट हब
दिल्ली का सराय काले खां क्षेत्र पहले ही एक महत्वपूर्ण मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट केंद्र बन चुका है। यहां नमो भारत रैपिड रेल स्टेशन के अलावा दिल्ली मेट्रो कनेक्टिविटी और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन होने के साथ ही अंतरराज्यीय बस अड्डा भी है। अब अगर यहां बुलेट ट्रेन स्टेशन भी बनता है, तो यह स्थान दिल्ली और पूरे उत्तर भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट इंटरचेंज बन सकता है। Delhi Varanasi Bullet Train
दिल्ली वाराणसी बुलेट ट्रेन के संभावित स्टेशन
प्रस्तावित योजना के अनुसार यह हाईस्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली और वाराणसी के बीच कई महत्वपूर्ण शहरों से गुजरेगा। इस के चलते इन शहरों में संभावित स्टेशन बन सकते है इसमें दिल्ली, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, अयोध्या लिंक स्टेशन, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी अदि। इन शहरों को जोड़ने से उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्से में परिवहन ढांचा मजबूत होगा।
दिल्ली से तीन बुलेट ट्रेन रूट प्रस्तावित Delhi Varanasi Bullet Train
रेलवे और केंद्र सरकार की योजना के अनुसार दिल्ली से तीन हाईस्पीड रेल कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक प्राथमिकता दिल्ली वाराणसी रूट को दी जा रही है। इसका कारण उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी और धार्मिक पर्यटन स्थल होने के साथ ही तेजी से बढ़ती आर्थिक गतिविधियां माने जा रहे हैं।

