Desi Cow Milk Record: कैथल की देशी गाय ने एक दिन में 21 लीटर दूध दिया, जानें क्यों है खास

Date:

Desi Cow Milk Record: हरियाणा से एक अनोखी खबर सामने आई है जो कैथल जिले से है , यहाँ एक देसी नस्ल की गाय ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड खरक पांडवा गांव के एक किसान सुनील की गाय का है। गाय का नाम यशोदा रखा है इस गाय ने एक दिन में ही करीब 21.330 लीटर दूध दिया है जिसे देखकर सभी चौंक गए है।

यह दूध गांव में कई लोगों के सामने गाय ने दिया है। जानकारी को सही दिखने के लिए इस पूरी प्रक्रिया को लाइव भी किया गया था। इससे किसान के लिए तो गर्व की बात है ही साथ ही देसी नस्ल के पशु का महत्व भी सामने आया है।

क्यों चर्चा में आई हरियाणा की यशोदा गाय Desi Cow Milk Record

कैथल जिले में देशी गाय यशोदा ने दूध उत्पादन के मामले में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे देखकर सभी हैरान हो गए है पशुपालन क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई है। यह गाय Desi Cow Milk Record के रूप में सामने आई यह उपलब्धि अब किसानों और पशुपालकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। पुरे जिले से सभी पशु पालक इसी के बारे में चर्चा कर रहे है। क्योकि किसी गाय का इतना ज्यादा दूध देना सभी को चौकाने वाली बात ही है। जानकारी के लिए बता दें कि यह गाय पहले केवल 17 लीटर ही दूध देती थी लेकिन अब यह करीब 21 लीटर दूध देकर सभी को चौंका दिया है।

मौके पर मौजूद लोग

जानकारी के लिए बता दें कि इस समय पर कई लोग मौके पर मौजूद थे इसमें गांव के लोगो के आलावा भी कई लोग थे और साथ ही गांव का सरपंच भी मौजूद था जिसके चलते गांव का दूध निकला गया है जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। Desi Cow Milk Record सभी लोगों को इसलिए बुलाया गया ताकि इस बात पर किसी को भी कोई संदेह न हो। बता दें कि देसी नेसल की गाय का इतना ज्यादा दूध देना बहुत ही कम स्थानों पर देखा गया है , जिसके चलते यह एक नया रिकॉर्ड बना है।

कैसे हुआ यह रिकॉर्ड कायम

देसी गाय का इतना ज्यादा दूध देना एकदम से संभव नहीं है इसके लिए बचपन से खास देखभाल का मिला परिणाम है यह किसान सुनील सहारण बताते हैं कि उन्होंने यशोदा की देखभाल तब से शुरू की जब वह केवल छह महीने की थी। नियमित देखभाल और संतुलित आहार ने इस गाय को स्वस्थ और उत्पादक बनाया। Desi Cow Milk Record

गाय की देखभाल में शामिल हैं ताजा हरा चारा और खल और चूरी जैसे पोषक तत्व उचित मात्रा में , घर का बना संतुलित दाना साफ और हवादार रहने की जगह एवं समय समय पर स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण भी करवाया गया। पशु विशेषज्ञों का कहना है कि देशी नस्ल की गायों में सही खानपान और देखभाल के साथ दूध उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी संभव है। Desi Cow Milk Record

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related