Dhurandhar box office: सिनेमा घरों में इन दिनों में सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है वह है धुरंधर 2 द रिवेंज रणवीर सिंह की यह फिल्म ने पुरे बॉक्स ऑफिस क्लेक्शन के इतिहास में धमाल मचा दिया है जिसकी कल्पना शायद फिलम मेकर्स ने भी नहीं की होगी। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने केवल 2 दिन में ही अपने पहले से चल रहे धमाल को और बढ़ा दिया है। जिसके चलते फिल्म अब 400 करोड़ रुपये के ग्लोबल आंकड़े की और बढ़ रही है।
बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग का नया कीर्तिमान Dhurandhar box office

पिछले साल 5 दिसम्बर को जब धुरंधर पहली बार रिलीज हुई थी तो इसे साल की सबसे सफल फिल्मों में से गिना गया था लेकिन अब धुरंधर 2 ने तो पहले ही दिन इतिहास रच दिया है। बॉक्स आफिस की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर ने पहले ही दिन भारत में 103 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है। इसमें अगर प्री रिलीज और पेड प्रीवियु के करीब 43 करोड़ रुपये को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा सपना देखने जैसा है ।
पुष्पा और RRR के बाद अब ‘धुरंधर’ का जलवा
भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 5 फिल्मों की सूची में अब ‘धुरंधर 2’ की शान से एंट्री हो गई है। इसने ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी मेगा-बजट फिल्म को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया है।
भारत की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में:
पुष्पा 2: द रूल – 164 करोड़ रुपये रही थी जबकि RRR – 133 करोड़ रुपये और KGF: चैप्टर 2 – 116 करोड़ रुपये रही थी इसी के चलते धुरंधर 2: द रिवेंज – 103 करोड़ रुपये हो गई है वही कल्कि 2898 AD – 95 करोड़ रुपये रही थी। Dhurandhar box office
वीकेंड से पहले ही कमाई की सुनामी
शुक्रवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म की रफ्तार में कोई कमी नहीं दिखी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को भी करीब 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा मिलते ही यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ और वर्ल्डवाइड लेवल पर 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिलहाल, दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। Dhurandhar box office
“रणवीर सिंह का स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म की शानदार सिनेमैटोग्राफी ने दर्शकों को बांधे रखा है। जिस तरह से साउथ बेल्ट में भी फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है, वह बताता है कि ‘धुरंधर 2’ एक पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

