Education news : नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले का शेड्यूल जारी, देखें पूरी जानकारी

Date:

Education news Admission schedule : आगामी सत्र में नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार जिले के सभी राजकीय व प्राइवेट स्कूलों में 9वीं कक्षा में 30 अप्रैल तक सामान्य दाखिले (Admission schedule) हो सकेंगे। 30 अप्रैल के बाद संस्थान के मुखिया द्वारा अनुमति के बाद 16 मई तक दाखिले हो सकेंगे।

वहीं 11वीं कक्षा में 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद 10 दिन तक दाखिले हो सकेंगे। जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि कक्षा 9वीं में सामान्य दाखिले एक से 30 अप्रैल तक होंगे। इसके बाद संस्था के मुखिया की अनुमति द्वारा बिना विलंब शुल्क दाखिले एक से 16 मई तक होंगे। इसके बाद भी अगर सीट खाली रह जाती है तो संस्था के मुखिया द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति प्राप्त करते हुए बिना विलंब शुल्क दाखिले 17 से लेकर 31 मई तक होंगे।

Education news : 750 सरकारी, 380 प्राइवेट स्कूल 

वहीं 11वीं कक्षा में प्राेविजनल दाखिले नया सत्र शुरु होने पर एक अप्रैल से शुरु होंगे। वहीं सामान्य दाखिले बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम के दस दिनों के अंदर होंगे। संस्था के मुखिया की अनुमति द्वारा बिना विलंब शुल्क दाखिले अगले 10 दिनों तक होंगे। अगर इसके बाद भी कक्षा में सीट खाली रह जाती हैं तो कक्षा के मुखिया द्वारा संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति प्राप्त करते हुए बिना विलंब शुल्क दाखिले अगले दस दिन तक होंगे।

बता दें कि इस समय जिले के 725 राजकीय और लगभग 380 निजी स्कूल हैं। इसमें लगभग डेढ़ लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम स्कूलों में 31 मार्च को घोषित किया जाता है। इसके बाद राजकीय व निजी स्कूल के शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर गांव व शहर में घर-घर जाकर विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी रीतू पंघाल ने बताया कि नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है। जिले के राजकीय व निजी स्कूलों में नौवीं कक्षा में सामान्य दाखिले 30 अप्रैल व 11वीं कक्षा में 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद 10 दिन तक होंगे। इसके बारे में सभी स्कूल मुखियाओं को अवगत करवा दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related