Haryana Weather: फरवरी की शुरुआत में ही हरियाणा में मौसम बदलने लगा है , दिन में गर्मी और रात ठंडी हो गई है. लेकिन कोहरे के कारण सुबह के समय फिर से ठंड ज्यादा होने लगी है . हलाकि जैसे ही धुप निकलती है तो फिर से गर्मी महसूस होती है . मौसम विभाग के अनुसार हाल ही में करीब 1 डिग्री सेल्सियस तक पारे में गिरावट दर्ज की गई है . जिसके चलते सुबह ज्यादा ठंड लगती है .
दिन का तापमान बढ़ा Haryana Weather
दिन में धुप निकलने के कारण करीब 1 डिग्री तक ही तापमान बढ़ जाता है , आज सुबह ही धुप निकलने के कारण इससे ज्यादा भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है . यह बदलाव उत्तर भारत और मौसमी प्रणाली के कारन देखने को मिल रहा है . Haryana Weather
आज का हरियाणा मौसम कैसा रहेगा
आज प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा गिरा है जिसके चलते ठंड थोड़ी ज्यादा है , कई खुले स्थानों पर विजिबिलिटी भी धुंध के कारण कम रह गई है . हलाकि अब धुप निकलते ही आसमान साफ दिखाई देगा . जिसके चलते मौसम विभाग की और से भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है .
हरियाणा के कुछ जिलों का तापमान इस प्रकार रहा
फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वही हिसार की बात करें तो यहाँ न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि कई अन्य जिलों में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा हलाकि हवा और नमी को जोड़कर देखा जाए तो कई जगहों पर तापमान इससे भी ठंडा महसूस हुआ।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा तापमान
आज से 8 फरवरी तक मौसम साफ ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है . इस समय कोई भी बारिश के आसार देखने को नहीं मिले है . बस सुबह के समय हलकी ठंड महसूस हो सकती है . लेकिन दिन में तापमान गर्म ही रहेगा . पश्चिमी विक्षोभ के चलते चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। 6 और 7 फरवरी को तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई जा रही है . 9 फरवरी की रात से 10 फरवरी तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है लेकिन बहुत कम ही होगी . इसलिए अब तापमान बढ़ेगा .
तापमान पहले से बढ़ा
बता दें कि अब दिन के समय अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि रात ठड़ी होगी . जिसके चलते अब सर्दी धीरे -धीरे कम होने लग जाएगी . हलाकि अब बदलते मौसम के कारण हवा की गुणवत्ता में भी कमी आई है . एयर क्वालिटी इंडेक्स भी कई जिलों में खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।
कुछ शहरों में सुबह के समय दर्ज AQI स्तर
फरीदाबाद 249 , गुरुग्राम 231 , अंबाला 221, विशेषज्ञों का मानना है कि कोहरा और ठंडी हवाएं प्रदूषक तत्वों को नीचे रोक लेती हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

