Gas shortage : इंडक्शन चूल्हे के रेट बढ़े, दुकानदारों के पास स्टाक खत्म

Date:

Gas shortage : जिले में कशर्मियल सिलिंडर की सप्लाई भी दोबारा शुरू नहीं हो पाई है। जिससे होटल, ढाबे, फैक्ट्रियों में काम प्रभावित हो रहा है। घरेलू गैस सिलिंडरों का जिले में पर्याप्त स्टाक है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों पर भीड़ लग रही है। शहरी क्षेत्र में 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग हो रही है। जिले में शुक्रवार को 5753 घरेलू गैस सिलिंडर की खपत रही। वहीं 15484 सिलिंडर स्टाक में रहे।

कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध करवाने को लेकर अब तक 75 आवेदन (Gas shortage)

वहीं जिला स्तर पर गठित कमेटी के पास शादी के लिए कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध करवाने को लेकर अब तक 75 आवेदन आ चुके हैं। कमेटी ये आवेदन संबंधित गैस कंपनी के सेल्स अधिकारियों को भेज दिए हैं। वहीं शिक्षण संस्थानों, अस्पताल व अन्य सामाजिक संस्थाओं की तरफ से आने वाली कमर्शियल सिलिंडर की मांग को भी कमेटी गैस कंपनी को भेज रही है। सरकार व प्रशासन घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से इंकार कर रहा है। लेकिन लोगों में हड़बड़ाहट की स्थिति है। शुक्रवार को बूंदाबांदी के दौरान भी लोग सिलिंडर के लिए लाइन में लगे हुए थे।

Gas shortage: Induction stove rates rise, shopkeepers run out of stock
Gas shortage: Induction stove rates rise, shopkeepers run out of stock

 

मार्केट में इंडक्शन चूल्हे रेट 500 से 700 रुपये तक बढ़े (Gas shortage)

गैस सिलिंडर के विकल्प के रूप में लोग इंडक्शन चूल्हे भी खरीद रहे हैं। जिससे इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ गई है। मार्केट में इंडक्शन चूल्हे रेट 500 से 700 रुपये तक बढ़े हैं। वहीं फिलहाल शहर में दिल्ली से इंडक्शन चूल्हे की सप्लाई भी नहीं आ रही है। जिससे मार्केट में दुकानदारों के पास इंडक्शन चूल्हे का स्टाक खत्म हो गया है। दुकानदार सुचित जिंदल ने बताया कि इंडक्शन चूल्हे दिल्ली से आते हैं। उनके पास जो इंडक्शन चूल्हे थे, वे सभी बिक चुके हैं। कंपनियों से उनको नया स्टाक नहीं मिल पा रहा है। लोकल कंपनी के जो इंडक्शन चूल्हे पहले 1800 से 1900 रुपये में मिलते थे, अब उनका रेट 2500 से 2700 रुपये तक पहुंच गया है।

Gas shortage: Induction stove rates rise, shopkeepers run out of stock
Gas shortage: Induction stove rates rise, shopkeepers run out of stock

प्रीमियम पेट्रोल के रेट 1.99 रुपये बढ़े (Gas shortage)

अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से देश में प्रीमियम पेट्रोल के रेट बढ़ गए हैं। जिले में प्रीमियम पेट्रोल में 1.99 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। जिले में प्रीमियम पेट्रोल के पहले रेट 102 रुपये 27 पैसे थे, जोकि बढ़कर 104 रुपये 26 पैसे हो गए हैं। वहीं सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जींद शहर में गोहाना रोड पर सामान्य पेट्रोल के रेट 95.45 रुपये प्रति लीटर रहे। जिले में इंडियन आयल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, नायरा और रिलायंस जीओ के कुल 220 पेट्रोल पंप हैं। इन पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन आठ से 10 लाख पेट्रोल व डीजल की खपत होती है। हालांकि प्रीमियम पेट्रोल कम ही वाहन चालक लेते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related