Gharaonda Residential Sector: करनाल के घरौंडा में 329 एकड़ पर नए आवासीय सेक्टर विकसित होंगे

Date:

Gharaonda Residential Sector: हरियाणा में सरकार की और से करनाल के घरोंडा में लगभग 329 एकड़ जमीन पर नए आवासीय सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है जिसके चलते जमीं खरीद की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है। इस परियोजना में हरियाणा के शहरी विकास प्राधिकरण के माध्यम से लागू किया जाएगा। ई भूमि पोर्टल के जरिए जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। Gharaonda Residential Sector

सरकार का उद्देश्य तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार को ध्यान में रखते हुए नियोजित आवासीय कॉलोनियां विकसित करना है ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाओं के साथ आवास उपलब्ध हो सके।

घरौंडा में नए सेक्टरों के विकास की योजना Gharaonda Residential Sector

Gharaonda Residential Sector: करनाल के घरौंडा में 329 एकड़ पर नए आवासीय सेक्टर विकसित होंगे

जैसे कि पहले भी बताया गया है की घरोंडा में नए सेक्टर विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते करीब 329 किले भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा या खरीदी जाएगी। यह जमीन मुख्य रूप से निम्न प्रस्तावित सेक्टरों में शामिल होगी इसमें सेक्टर 1 और सेक्टर 2 , सेक्टर 7 , सेक्टर 8 , सेक्टर 9 , शामिल होंगें। जिसके चलते आधुनिक शहरी योजना के अनुसार विकसित करने की तैयारी है जिसमें सड़क, पार्क, जल निकासी, सामुदायिक सुविधाएं और सार्वजनिक स्थान शामिल किए जाएंगे।

ई भूमि पोर्टल के माध्यम से होगी जमीन खरीद

हरियाणा सरकार ने जमीन खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए ई भूमि पोर्टल का उपयोग शुरू किया है। जिसके चलते इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जमीन मालिक अपनी भूमि बेचने के लिए आवेदन कर सकते हैं और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज होती है जिसके चलते खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है।

एक अधिकारी के अनुसार डिजिटल पोर्टल के उपयोग से भूमि खरीद प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनती है और जमीन मालिकों को भी सही जानकारी मिलती है। Gharaonda Residential Sector

भूमि मालिकों के लिए जागरूकता कैंप

इस जमीन की योजना की जानकारी देने के लिए ज़मीन मालिकों की शंकाओं का समाधान करने के लिए प्रशासन की और से समाधान कैंप भी लगाए जाएगें।

कैंप से जुड़ी मुख्य जानकारी के रूप में यह कैंप तिथि 11 मार्च को सुबह 10 बजे सेक्टर 9 क्राउन सिटी घरौंडा में लगाया जाएगा। कैंप में अधिकारी जमीन खरीद प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और ई भूमि पोर्टल पर आवेदन करने का तरीका समझाएंगे। Gharaonda Residential Sector

क्यों महत्वपूर्ण है यह परियोजना Gharaonda Residential Sector

करनाल जिला राष्ट्रीय राजमार्ग और औद्योगिक गतिविधियों के कारण तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में नियोजित शहरी विकास की जरूरत बढ़ती जा रही है। इस परियोजना के संभावित लाभ होंगे जिससे नए आवासीय प्लॉट और मकानों की उपलब्धता और बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं के साथ ही करनाल और घरौंडा क्षेत्र में रियल एस्टेट विकास होगा जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related