Gurugram Metro: गुरुग्राम में मेट्रो सेवा का विस्तार किया जा रहा है जिसके ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर काफी अहम् फैसला लिया गया है। पहले ही चरण में करीब 84 नए कोच खरीदने की तैयारी की जा रही है। जिसके चलते हर 2 मिनट में मेट्रो सेवा मिलेगी। गुरुग्राम में अब मेट्रो सेवा और मजबूत करने के लिए काफी तेज गति से कार्य किया जा रहा है।
इसके अलावा मेट्रो की स्पीड भी करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा रखने की योजना बनाई जा रही है। और हर 2 मिनट में एक ट्रैन की भी बात कही जा रही है। इससे शहर के यात्रियों को तेज यात्रा का विकल्प मिलेगा साथ ही यात्रा और भी आसान होगी। जिसके चलते कई स्टेशन के निर्माण के साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट Gurugram Metro

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति में इसे पुरे सही तरिके से किया जा रहा है इस परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते यात्रियों की बढ़ रही जनसँख्या के कारन नए कोच भी खरीदे जा रहे है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में हर ट्रेन में तीन से छह कोच लगाए जाएंगे और इन्हें शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
हर दो मिनट में मेट्रो सेवा देने की योजना
जैसे की पहले भी बताया गया है की हर 2 मिनट में ट्रैन सेवा दी जाएगी। जिससे बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव से भी राहत मिलेगी और ऑफिस में आने जाने वाले लोगों के लिए भी काफी बेहतर परियोजना मानी जा रही है। तेज गति से मेट्रो चलने से सड़क पर भी वाहनों की संख्या कम होगी और यात्रा में भी कम समय लगेगा।
निर्माण कार्य कहां तक पहुंचा
मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक अभी निर्माण कार्य किया जा रहा है इसमें सेक्टर 44 के पास भी पिलर का कार्य शुरू किया जा चूका है जिसके चलते जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगा कर यात्रियों की इसकी सुविधा मिलेगी। इसके बाद दूसरे चरण में सेक्टर 9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक लाइन बनाई जाएगी। तीसरे चरण में सेक्टर 33 में मेट्रो डिपो तैयार करने की योजना है जहां ट्रेनों की देखरेख और संचालन होगा।
इन क्षेत्रों में बनेंगे नए स्टेशन
अब इस क्षेत्रों में नए स्टेशन भी बनाए जाएंगे जिसमे मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर 45, साइबर पार्क, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग , ई गांव, सेक्टर 9 , पालम विहार, साइबर सिटी सेक्टर 5 को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से जोड़ने की दिशा में भी काम प्रस्तावित है।
इस प्रोजेक्ट के तेरा होने के बाद यात्रा समय कम होगा, सड़क जाम में कमी आएगी, और प्रदूषण पर नियंत्रण में मदद मिलेगी तथा शहर के अलग अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

