Hansi Maham New Train: हरियाणा में रेल मार्ग को और मजबूत करने के लिए हंसी से महम और रोहतक के लोगो के लिए 12 मार्च को नई सुपरफास्ट ट्रैन चलाई जा रही है यह ट्रैन पहले इंदौर से नई दिल्ली के बीच चलती थी जिसे अब हिसार तक बढ़ने का फैसला किया गया है। बता दें कि यह नई लाइन है और इस पर पहली बार सुपरफास्ट ट्रैन चलाई जा रही है। यह ट्रैन यात्रियों के लिए काफी सहायक होगी क्योंकि यह कम समय में ही सफर को पूरा करेगी जिससे छात्रों को बहुत लाभ होगा। लोग लंबे समय से इस बेहतर सुविधा मिलने के इंतज़ार में थे। जो अब पूरी हो रही है और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। Hansi Maham New Train
हांसी महम रेल लाइन पर सुपरफास्ट ट्रेन सेवा शुरू Hansi Maham New Train
12 मार्च को यह सुविधा पहली बार रोहतक , महम और हंसी के लिए शुरू की जा रही है। यह इंदौर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रैन नंबर 20957 और 20985 है जो अब हिसार तक जाएगी। इस रूट पर काफी समय से केवल पैसेंजर और डेमू ट्रैन की सेवा ही उपलब्ध थी। जिससे यात्रियों का काफी समय यात्रा में ही खराब होता था और कम यात्री यात्रा के लिए आते थे। लेकिन अब फस्ट ट्रैन के चलने से ज्यादा यात्री यात्रा के लिए आएगें।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 20957 इंदौर से 11 मार्च को रवाना होगी और 12 मार्च की सुबह दिल्ली सफदरजंग और शकूरबस्ती से होते हुए रोहतक, महम और हांसी पहुंचकर हिसार पहुंचेगी जिसके बाद वापसी में ट्रेन संख्या 20958 12 मार्च को हिसार से इंदौर के लिए चलेगी और यह सेवा साप्ताहिक निर्धारित दिन पर संचालित की जाएगी। इस नई सेवा के चलने से भिवानी की और से घूम कर जानें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। Hansi Maham New Train
नया विकास
मेहम रेल लाइन पर नई ट्रैन शुरू होने से रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगें और छात्रों के लिए यह काफी उपयोगी सिद्ध होगी। हिसार, हांसी और महम से बड़ी संख्या में छात्र कोटा, इंदौर और दिल्ली जैसे शहरों में पढ़ाई और कोचिंग के लिए जाते हैं। पहले उन्हें बार बार ट्रेन बदलनी पड़ती थी। अब सीधी कनेक्टिविटी मिलने से उनकी यात्रा अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगी। अब से पहले धीमी गति की ट्रैन चलने से लम्बी दुरी की यात्रा के लिए बेहतर सुविधा नहीं थी। लेकिन अब इससे रेलवे नेटवर्क का विस्तार हो रहा आहे और गांव के लोगों का शहरों से सीधा संपर्क हो रहा है।
इस रूट पर जाना होगा आसान
छात्रों को कोटा और इंदौर जाने में आसानी होगी और व्यापारियों के लिए तेज और सस्ती यात्रा होने के कारण समय की बचत और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी इससे स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। Hansi Maham New Train

