Haryana Congress jila pardhan List: हरियाणा के कांग्रेस के 32 जिला प्रधान घोषित, हुड्डा गुट का दिखा प्रभाव, देखें पूरी लिस्ट

Date:

Haryana Congress jila pardhan List : कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में जिला प्रधानों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से जारी लेटर में कुल 32 नाम हैं। हरियाणा में 11 साल बाद पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष बनाए हैं। इस लिस्ट में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गुट का दबदबा साफ दिख रहा है। उनके 19 समर्थकों को कुर्सी मिली है। वहीं, सैलजा खेमे के भी 11 नेता जिलाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा, एक न्यूट्रल और एक सीधे राहुल गांधी के कोटे से है।

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया। हरियाणा कांग्रेस संगठन में कुल 33 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष को छोड़कर बाकी 32 अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। हाईकमान से जारी लिस्ट में संतोष बेनीवाल इकलौती महिला हैं। इन्हें सिरसा इकाई की कमान सौंपी गई है। सूची में लाडवा के पूर्व विधायक मेवाराम और सोहना-तावड़ू के पूर्व विधायक शहीदा खान का नाम भी है। मेवाराम को कुरुक्षेत्र व शहीदा खान को मेवात (नूंह) जिला इकाई का प्रधान बनाया गया।

चुनाव हार चुके 3 नेताओं को जिम्मा
2024 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके तीन नेताओं को भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अंबाला कैंट के प्रधान परविंदर परी, भिवानी रूरल के प्रधान अनिरुद्ध चौधरी और गुरुग्राम रूरल के अध्यक्ष वर्धन यादव शामिल हैं। परविंदर परी अंबाला कैंट से, अनिरुद्ध चौधरी भिवानी जिले की तोशाम सीट और वर्धन यादव गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर सीट से चुनाव हार गए थे। तीनों को भाजपा उम्मीदवारों ने हराया था।

कांग्रेस की ओर से जारी जिलाध्यक्षों की सूची…
अंबाला कैंट से परविंदर परी
अंबाला सिटी से पवन अग्रवाल
अंबाला ग्रामीण से दुष्यंत चौहान
भिवानी ग्रामीण से अनिरुद्ध चौधरी
भिवानी शहर से प्रदीप गुलिया
चरखी दादरी से सुशील धानक
फरीदाबाद से बलजीत कौशिक
फतेहाबाद से अरविंद शर्मा
गुरुग्राम ग्रामीण से वर्धन यादव
गुरुग्राम शहरी से पंकज डावर
हिसार ग्रामीण से बृजलाल ख़ोवल
हिसार शहरी से बजरंगदास गर्ग
झज्जर से संजय यादव
जींद से रिषीपाल सिहाग
कैथल से रामचंद्र गुर्जर
करनाल ग्रामीण से राजेश वैद्य
करनाल शहरी से पराग गाबा
कुरुक्षेत्र से मेवा सिंह
महेंद्रगढ़ से सत्यवीर यादव
मेवात नुह से शाहिद खान
पलवल से नेत्रपाल अधाना
पंचकूला से संजय चौहान
पानीपत ग्रामीण से रमेश मलिक
रेवाड़ी से सुभाष चंद्र चावड़ी
रेवाड़ी शहरी से प्रवीण चौधरी
रोहतक ग्रामीण से बलवान सिंह रंगा
रोहतक शहरी से कुलदीप सिंह
सिरसा से संतोष बेनीवाल
सोनीपत ग्रामीण से संजीव कुमार दहिया
सोनीपत शहरी से कमल दीवान
यमुनानगर ग्रामीण से नरपाल सिंह
यमुनानगर शहरी से देवेंद्र सिंह

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related