Holi Faag : जींद में होली फाग पर 30 जगह हुए झगड़े, 40 से ज्यादा घायल

Date:

Holi Faag : जींद। जिलेभर में होली का पर्व जहां धूमधाम से मनाया गया। वहीं कई जगह झगड़े भी हुए। लड़ाई झगड़े के 30 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जिनमें घायल हुए करीब 40 लोग उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचे। विश्वकर्मा कालोनी में भाई के घर सामान देने के लिए गए सैनी मोहल्ला निवासी दीपक व उसके दोस्त रोहित पर 15 से 20 लोगों ने गंडास व अन्य तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दोनों को काफी चोटें आई।

सैनी मोहल्ला निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई शौकिन परिवार के साथ विश्वकर्मा कालोनी में रहता है। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्त ओम नगर निवासी रोहित के साथ भाई शौकिन के घर होली का सामान देने के लिए बाइक पर गए थे। उस समय घर पर भाभी व बच्चे ही थे। भाई दुकान पर गया हुआ था। मकान पर पहुंचे हुए उन्हें कुछ ही मिनट हुए थे। तभी 15 से 20 लोग गंडास व अन्य तेजधार हथियार लेकर वहां आए। जिन्होंने रोहित और उसके ऊपर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

Holi Faag : शादी में हुए विवाद का लिया बदला, रंजिशन हमला

उसकी दाएं हाथ की तीन ऊंगलियों में तेजधार हथियार के वार से कट लग गया और रोहित के सिर व कंधे पर हमलावरों ने गंडास से वार किया। गंभीरावस्था में स्वजनों ने उन दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी ऊंगलियों में काफी टांके आएं हैं। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। दीपक ने बताया कि कुछ माह पहले एक शादी समारोह में नाचने के दौरान उनका कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। तब तो समझौता हो गया था। लेकिन फाग के दिन उन्हीं युवकों ने शादी समारोह में हुए विवाद की रंजिश के चलते उन पर हमला किया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Holi Faag : शराब पी रहे दो युवकों में हुआ झगड़ा, तेजधार हथियार से एक-दूसरे पर किए वार

शहर में सैनी रामलीला ग्राउंड के पास रूप नगर में होली पर्व पर बुधवार को शराब के नशे में दो युवकों ने झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों ने तेजधार हथियार से एक-दूसरे पर हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वीरवार दोपहर बाद तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। शहर थाना पुलिस के अनुसार रूप नगर निवासी विक्रम और बहराइच उत्तर प्रदेश निवासी हनुमान एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे।

इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। शराब के नशे में दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां हनुमान की हालत गंभीर देख पीजीआइएमएस रोहतक रेफर कर दिया, जबकि विक्रम नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related