Haryana janganana 2027 : हरियाणा में जनगणना-2027 (census 2027) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 60 हजार से अधिक कर्मचारियों की जनगणना में डयूटी लगाई गई है। इन सभी को 6 से 22 अप्रैल तक जिलास्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के अनुसार फील्ड वर्क से पहले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण अलग- अलग बैचों में सभी जिलों में आयोजित होगा। यह डिजिटल जनगणना होगी, जो पुरानी डेटा संग्रहण प्रणाली को बदल देगी। राज्य में जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसकी शुरुआत एक मई 2026 से होगी।
जनगणना निदेशक ललित जैन के अनुसार हरियाणा में पहले चरण का कार्य (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना एक 30 मई तक चलेगा। पहले 34 मास्टर ट्रेनरों ने 888 फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया था। कर्मचारी को तीन दिन ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके 1400 से ज्यादा बैच होंगे। जनगणना में प्राइवेट शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। खुद के मोबाइल से कर्मचारी यह आंकड़ा जुटाएंगे। प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे।
Haryana janganana 2027 : स्व-गणनाः खुद दर्ज करें अपनी जानकारी
डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने स्व-गणना पोर्टल की सुविधा दी है। नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर 16 से 30 अप्रैल तक अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। जानकारी दर्ज करने के बाद एक विशिष्ट स्व- गणना आईडी मिलेगी। जब प्रगणक आपके घर आएगा, तो उसे बस यह आईडी दिखानी होगी। आईडी साझा करते ही आपका डेटा पोर्टल पर सत्यापित होकर दर्ज हो जाएगा।

Haryana janganana 2027 : 33 सवाल पूछे जाएंगे, मोबाइल नंबर दर्ज होगा
घर-घर जाकर 33 सवाल पूछे जाएंगे। मोबाइल नंबर भी दर्ज कराना होगा। मकान की स्थिति से लेकर परिवार के संसाधनों की जानकारी शामिल होगी। मकान का नंबर, दीवार, छत और फर्श की सामग्री, मकान का उपयोग, उसकी स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, पीने के पानी, बिजली और शौचालय, रसोई, गैस कनेक्शन की जानकारी देनी होगी।
Haryana janganana 2027 : खास बातें जो आपके लिए जानना जरूरी है
- नागरिकों को किसी भी दस्तावेज को दिखाने की जरूरत नहीं होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह से नागरिक-अनुकूल और विश्वास पर आधारित है।
- बिना कागजात की प्रक्रियाः डेटा संग्रह के दौरान किसी भौतिक दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी।
सटीक नीति निर्धारण : यह डेटा अगले एक दशक तक कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का आधार बनेगा। - पारदर्शिता के लिए मोबाइल प्रदेश में जिलावार लगेगी प्रगणकों की ड्यूटी एप्लिकेशन और डिजिटल टूल्स का उपयोग किया जाएगा।
- बिना भय के दें जानकारी… सरकार ने अनुरोध किया कि वे बिना भय या संकोच के सही एवं पूर्ण जानकारी दें। आपकी जानकारी सुरक्षित है। इसका उपयोग केवल नीति निर्माण के लिए किया जाएगा।
Haryana janganana 2027 : कम्प्यूटर, टीवी, लैपटॉप है तो देनी होगी जानकारी
इस बार जनगणना में आधुनिक सुविधाओं को भी शामि किया गया है, इनमें इंटरनेट की उपलब्धता, मोबाइल / स्मार्टफोन, लैपटॉप या कंप्यूटर, टीवी, रेडियो जैसे उपकरण, वाहन जैसे साइकिल, बाइक व कार को शामिल किया जाएगा। परिवार का मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा, ताकि जनगणना से जुड़ी सूचनाएं सीधे लोगों तक पहुंचाई जा सकें।

