Haryana CM announcement in Jind : हरियाणा के जींद में एकलव्य स्टेडियम के पास हुडा ग्राउंड में सीएम नायब सिंह सैनी ने धन्यवाद रैली को संबोधित किया। इसमें सीएम ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम नायब सिंह सैनी ने मंच से 253 करोड़ की करीब 28 घोषणाएं की। इसमें शहर व आसपास के गांवों की सड़कों समेत दूसरी सौगातें शामिल रही। इसके अलावा जींद शहर का बड़ा प्रोजक्ट रिंग रोड (Jind ring road update) को लेकर भी अपडेट सामने आया है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी हैं। पिछले साढ़े 11 सालों में कुल एक लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। 13500 नई नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा की अध्यक्षता में हुई रैली में मुख्यमंत्री ने 253 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
Haryana CM announcement : जींद में सीएम नायब सैनी की घोषणाएं
- जींद के सिविल अस्पताल से पांडू पिंडारा तक गोहाना रोड का 4.5 करोड़ रुपये की लागत से डिवाडर का रेनोवेशन किया जाएगा।
- ठंडी हलवाई की दुकान से वाया रामराय गेट से झांझ गेट से रुपया चौक तक माडल सड़क बनाई जाएगी।
- रानी तालाब पर आडिटोरियम व पार्किंग के लिए 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- फायर ब्रिगेड का कार्यालय पुराने बस स्टैंड की जगह स्थानांतरित किया जाएगा।
- पालिका बाजार को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा।
- जींद शहर की सड़कों पर आधुनिक पोल व डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएंगी।
- पुराने बस स्टैंड की जमीन पर नियमानुसार संबंधित विभाग को स्थानांतरित होने पर कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा।

- मीट मार्केट को शहर के बाहर स्थानांतरित किया जाएगा, इस कार्य पर पांच करोड़ खर्च होंगे।
- जींद के वार्ड 30 में जेडी-7 की खाली जमीन पर पार्क बनाया जाएगा।
- जुलानी में पशु अस्पताल बनाया जाएगा, अमरहेडी में पशु अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा।
- जींद के साथ लगते हैबतपुर को म्हारा गांव जगमग गांव योजना से जोड़ा जाएगा।
- जींद के शिव चौक वाया पंजाबी बाजार सिटी थाना क्षेत्र तक बिजली की लाइन को पांच करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड बिछाया जाएगा। जिससे दुकानदारों को फायदा होगा।
- जींद के साथ लगते गांव जुलानी की खेतों में बिजली के तार ठीक किए जाएंगे।
- जींद के सिविल अस्पताल के पीछे खाली पड़ी जमीन पर पैरामेडिकल कालेज बनाया जाएगा।
- जींद के अहीरका गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। जींद नागरिक अस्पताल में शव गृह का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
- जींद के राजकीय महाविद्यालय में आर्ट ब्लाक का निर्माण करवाया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को बैठने के लिए पर्याप्त कमरे मिलेंगे।
- जींद के एचएसवीपी कार्यालय भवन का सफीदों रोड पर पांच करोड़ से निर्माण किया जाएगा।
- जींद के ओम शांति, ब्राह्मण, धानक व अन्य सामाजिक संस्थाओं से एचएसवीपी में सेक्टर आवंटन के लिए आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार प्लाट दिए जाएंगे।
- जींद में हांसी ब्रांच पर पुल का निर्माण और आरडी 1650 से आरडी 17900 टेल तक पुननिर्माण करवाया जाएगा।
- जींद की नहर कालोनी का पुननिर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
- जींद के खेड़ी तलोड़ा में खेतों के रास्ते के लिए पुल का निर्माण किया जाएगा, ईक्कस गांव में तालाब का सुधारीकरण किया जाएगा।
- जींद के गांव बरसौला गांव में वंश मुल्क तीर्थ का उद्धार, पांडू पिंडारा तीर्थ का दो करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा।
- जींद में रिंग रोड के निर्माण के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा जाएगा। काफी साल से रिंग रोड बनाने की मांग की जा रही है।
- जींद शहर की नई नियमित कालोनियों में सीवरेज लाइन व 10 एमएलडी एसटीपी का प्लांट लगाया जाएगा।
गांव कैरखेडी और अहिरका में नहरी पानी के लिए नई पाइप लाइन बिछाई छाएगी। - जींद में क्षेत्र के मार्केटिंग बोर्ड की 15.85 किलोमीटर लंबाई की छह सड़कों को पांच करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण किया जाएगा।
- जींद में दालमवाला होटल से एचएसवीपी वैस्टन यमुना कैनाल तक, पैराडाइज होटल से सोमनाथ मंदिर से वैश्चन यमुना कैनाल रोड को चौड़ाकरण किया जाएगा।
- मार्केटिंग बोर्ड की 67.42 किलोमीटर लंबी 25 सड़कों को डीएलपी के माध्यम से ठीक करवाया जाएगा। 20.68 किलोमीटर लंबाई की आठ सड़कों के मरम्मत के लिए 4.63 करोड़ रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।
- 18.30 किलोमीटर लंबाई की पांच सड़कों की विशेष मरम्मत भी करवाई जाएगी, जिस पर 11 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। विभिन्न गांवों में 25 किलोमीटर लंबाई तक के खेतों के कच्चे रास्तों को खेत खलिहान योजना के तहत पक्का करवाया जाएगा। जींद में देवी लाल चौक से रोहतक रोड़ बाईपास तक फोरलेन किया जाएगा।

