Haryana news : हरियाणा में राशन डिपो पर इस बार मिलेगा मिट्टी का तेल, इन परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

Date:

Haryana news : विश्व में युद्ध के हालातों के बीच देश में गैस की किल्लत की आशंका हो चली है। इसी बीच हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन डिपो में कैरोसिन यानि मिट्टी के तेल (kerosene oil) का वितरण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने हरियाणा को 8.76 लाख लीटर (876 किलोलीटर) केरोसिन दे दिया है, ताकि सप्लाई किया जा सके।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आदेश जारी किए हैं कि जरूरत के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को PDS के तहत सुपरियर केरोसिन ऑयल (SKO) उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि हरियाणा के अलावा पंजाब को भी 11.76 लाख किलोलीटर केरोसिन मिला है और वहां पर भी इस बार राशन की सप्लाई के साथ केरोसिन (kerosene oil) वितरित किया जाएगा।

Haryana news : हरियाणा में मिट्टी तेल वितरण में BPL कार्ड धारकों को प्राथमिकता

हरियाणा में इस बार राशन वितरण के समय मिट्टी के तेल वितरण में बीपीएल परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश में 1 लाख 59 हजार के करीब बीपीएल परिवार हैं। केरोसिन का वितरण उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) या तेल विपणन कंपनियों के रिटेल आउटलेट के माध्यम से किया जा सकेगा। वितरण की पात्रता और तरीका राज्य सरकार तय करेगी।

Haryana news ration depot kerosene oil BPL families priority
Haryana news ration depot kerosene oil BPL families priority

Haryana news : केवल इस काम के लिए होगा मिट्टी के तेल का प्रयोग

केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केरोसिन का उपयोग केवल खाना बनाने और रोशनी के लिए ही किया जाएगा। इसका उपयोग पेट्रोल या डीजल में मिलावट अथवा अन्य किसी गलत उद्देश्य के लिए न हो, यह सरकार सुनिश्चित करेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। वर्तमान कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Haryana news : कमर्शियल सिलेंडर को लेकर 5 हजार टीमों का गठन

प्रदेश में कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई के मामले में सरकार ने 5 हजार टीमों का गठन किया है। खाद्य व आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर का कहना है कि शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।

रेलू सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित नहीं है। मंत्री ने ये भी कहा कि गलत अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। घरेलू आपूर्ति पर किसी तरह की समस्या आने, कालाबाजारी व स्टॉक की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1967 पर कर सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related