Haryana Railway Update: हरियाणा में रेल नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए लगातार कई प्रयास किये जा रहे है। इसी के चलते अब रेल नेटवर्क को और ज्यादा आधुनिक बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे है। जींद-सोनीपत और रोहतक-पानीपत रेल मार्गों पर चलने वाले यात्रियों को जल्द ही धीमी रफ्तार को अब तेज किया जाएगा। Haryana Railway Update
बता दें की अभी इस रूट पर ट्रैन को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाया जाता है जिसे अब बढ़कर 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम स्पीड से चलाया जा सकेगा। रेलवे की इस पहल से गोहाना जैसे महत्वपूर्ण जंक्शनों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ साथ यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा।
हाइड्रोजन ट्रेन की तैयारी प्रदूषण मुक्त होगा जींद-सोनीपत का सफर Haryana Railway Update

हरियाणा में रेल परिवहन को मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे है जिसके चलते अब हाइड्रोजन ट्रेन इसका सबसे आकर्षक हिस्सा है। यह ट्रैन पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भी चल सकती है। हालंकि अभी इस ट्रैन का ट्राय किया जा रहा है जिसके चलते इसे जींद सोनीपत ट्रैक पर बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं ताकि हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए ट्रैक को जरूरी मजबूती दी जा सके।
पटरियों की मजबूती और सिग्नलिंग का आधुनिकीकरण Haryana Railway Update
रफ्तार बढ़ाने से पहले रेलवे सुरक्षा मानकों को चाक-चौबंद करने में जुटा है। गोहाना और आसपास के इलाकों में ट्रैक की गिट्टियों की भराई, सिग्नलिंग सिस्टम को डिजिटल बनाने और लेवल क्रॉसिंग पर गेट्स को आधुनिक करने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना गति बढ़ाना संभव नहीं है, इसलिए पहले तकनीकी सुधारों को पूरा किया जाएगा। इसके बाद ही स्पीड ट्रायल आयोजित कर नई समय सारिणी जारी की जाएगी।
कनेक्टिविटी होगी और भी बेहतर Haryana Railway Update
इस रेल मार्ग के सुधरने से जींद, सोनीपत, रोहतक और पानीपत के बीच आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को सीधा लाभ होगा। वर्तमान में जींद से गोहाना होते हुए सोनीपत पहुंचने में लगभग पौने दो घंटे का समय बर्बाद होता है, जो रफ्तार बढ़ने के बाद घटकर सिर्फ एक घंटा रह जाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर भी पड़ेगा। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से कामकाजी लोगों और छात्रों को सुविधा होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

